कनाडा के टम्बलर रिज स्कूल (Tumbler Ridge School) में हुई दुखद गोलीबारी की घटना (Firing Incident) और उसमें हमलावर की पहचान को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच, सोशल मीडिया (Social Media) पर 'ट्रांस वुमन' (Trans Woman) शब्द तेजी से ट्रेंड (Trending) कर रहा है.
18 साल की युवती ने 'टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल' में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग
Who was Jesse Strang?: 10 फरवरी 2026 को ब्रिटिश कोलंबिया के टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में 18 साल की जेस स्ट्रैंग (Jess Strang) ने 10 लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर आत्महत्या कर ली. तो वहीं, इस घटना के बाद हमलावर की लैंगिक पहचान (Gender Identity) को लेकर दुनियाभर में चर्चा शुरू हो गई है. ‘ट्रांस वुमन’ वह व्यक्ति होता है जिसे जन्म के समय पुरुष (Male) घोषित किया गया था, लेकिन उसकी अपनी पहचान एक महिला (Female) की है.
दरअसल, एक ट्रांस वुमन वह व्यक्ति है जिसकी ‘जेंडर आइडेंटिटी’ महिला की है, भले ही जन्म के समय जैविक रूप से उसे लड़का माना जाता हो. तो वहीं, यह शब्द इस घटना के संदर्भ में इसलिए भी चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही चर्चाओं में हमलावर की पहचान को लेकर इस जेंडर पहचान का उल्लेख किया जा रहा है.
हमलावर जेस स्ट्रैंग ने स्कूल में घुसकर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि 24 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. तो वहीं, अब इस मामले में पुलिस के शुरुआती अलर्ट में हमलावर को ‘ड्रेस पहनी हुई और भूरे बालों वाली एक महिला’ बताया जा रहा है. इतना ही नहीं, इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद जेस ने स्कूल के अंदर ही खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है.
हालांकि, इस मामले में आधिकारिक रूप से पुलिस ने अभी तक जेस स्ट्रैंग की लैंगिक पहचान या उसके ट्रांजिशन (Transition) के बारे में कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन कनाडाई मीडिया के मुताबिक, उसके परिवार और सोशल मीडिया प्रोफाइल के हवाले से ‘ट्रांस’ पहचान को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. फिलहाल, पुलिस वर्तमान में इस बात की गंभीरता से जांच कर रही है कि क्या उसकी मानसिक स्थिति या पहचान से जुड़ी कोई समस्या इस दिल दहला देने वाले हमले की असली वजह थी.
Noida Sleeper Bus Rape Case: दिल्ली पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के सफर के…
Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…
Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…
IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…
Rise And Fall 2: स्वरा भास्कर ने 'राइज एंड फॉल 2' में खुलासा किया कि…
World Cup 2027 Schedule: 2027 वर्ल्ड कप ODI शेड्यूल की तारीखों का खुलासा किया गया…