Aditya Pancholi News: अभिनेता आदित्य पंचोली पर एक अभिनेत्री ने नशीला पदार्थ देकर रेप करने का आरोप लगाया था. इस मामले में बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. वहीं आदित्य पंचोली और उनके वकील ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है. पंचोली के वकील का कहना है कि यह मामला पूरी तरह से झूठा और दुर्भावनापूर्ण है.
आदित्य पंचोली
Aditya Pancholi Case Update: अभिनेता आदित्य पंचोली से जुड़े रेप मामले में बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनवाई की. सुनवाई के दौरान पुलिस की ओर से कोर्ट को बताया गया कि शिकायतकर्ता अभिनेत्री अब तक पुलिस के सामने बयान दर्ज कराने के लिए उपस्थित नहीं हुई हैं. अभिनेत्री को अब तक 11 बार नोटिस भेजे जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद वह पेश नहीं हुई है. इस पर अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए एक बार फिर नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है और स्पष्ट किया है कि अगली तारीख पर उनकी उपस्थिति जरूरी होगी.
गौरतलब है कि आदित्य पंचोली ने कोर्ट से अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 24 फरवरी को निर्धारित की गई है. यह मामला मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था. शिकायतकर्ता अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में गंभीर आरोप लगाए थे.
आरोप के मुताबिक फिल्म इंडस्ट्री में करियर के शुरुआती दौर के दौरान आदित्य पंचोली ने उन्हें नशीला पदार्थ दिया और उनके साथ रेप किया. अभिनेत्री का दावा है कि ये घटनाएं साल 2004 से 2009 के बीच की हैं, जब पंचोली ने कथित तौर पर उन्हें ब्लैकमेल किया और जबरन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया.
अभिनेत्री की शिकायत में कहा गया है कि इस दौरान उनका शारीरिक और मानसिक शोषण किया गया. उन्होंने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उनकी निजी तस्वीरें लीं और उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देकर लंबे समय तक दबाव में रखा. इसी आधार पर उन्होंने कानूनी कार्रवाई का रास्ता चुना.
वहीं आदित्य पंचोली और उनके वकील ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है. पंचोली के वकील का कहना है कि यह मामला पूरी तरह से झूठा और दुर्भावनापूर्ण है. शिकायत समय-सीमा के काफी बाद दर्ज की गई है और इसके पीछे निजी रंजिश है.
UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…
Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…
India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…
Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…
पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…