Madhya Pradesh Weather: मध्यप्रदेश में अगले दो दिनों में ठंड काफी ज्यादा बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है. उत्तर-भारत में बर्फबारी के कारण यह बर्फीली हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया गया है. नवंबर में हल्की ठंड के बाद दिसंबर-जनवरी में कड़ाके की सर्दी का अनुमान लगाया जा रहा है.
Madhya Pradesh Weather: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में अब ठंड और भी ज्यादा भयानक रुप लेने वाली है. यहां तेज ठिठुरन का दौर शुरू होने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में बर्फबारी के कारण ठंडी और बर्फीली हवाएं मैदानी इलाकों की तरफ बढ़ रही हैं. आने वाले दो दिनों के भीतर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित कई शहरों में तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट देखने को मिल सकती है.
मौसम विभाग के मुताबिक, 5 दिसंबर से नया सिस्टम हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है. जिसका असर मध्य प्रदेश पर साफ देखने को मिलने वाला है. जमा बर्फ पिघलने के बाद मैदानी इलाके में सीधा बर्फीली हवाएं पहुंचेंगी. मध्य प्रदेश के इंदौर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभाग में काफी ज्यादा ठंड महसूस हो सकती है.
इस साल नवंबर में भोपाल में लगातार 15 दिन शीतलहर चली थी. 1931 के बाद यह शीतलहर का सबसे लंबा दौर रहा. 17 नवंबर को तापमान रात के समय 5.2 डिग्री तक गिर गया. जिसने नवंबर की ठंड के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने जानकारी देते हुए कहा कि “इस बार नवंबर की शुरुआत में ही बर्फबारी के कारण ठंड समय से पहले ही मध्य प्रदेश पहुंच गई थी. नवंबर के अंत में ठंड में काफी हद कमी देखने को मिली थी.“
दिसंबर और जनवरी भीषण सर्दी के महीने माने जाते हैं. इन दो महीनों में उत्तर भारत से सर्द हवाएं प्रदेशों तक पहुंचती है. जिसके कारण तापमान में गिरावट देखने को मिलती है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिसंबर में मावठा भी गिरता है, जिसके कारण ठंड और भी ज्यादा बढ़ जाती है. दिसंबर और जनवरी में कई शहरों में कोल्ड वेव की स्थिति देखने को मिल सकती है. 20 से 22 दिन तक लगातार शीतलहर का दौर देखने को मिलेगा. जिसके कारण ठंड काफी ज्यादा रहेगी.
Delhi Cockroach Effigy: दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे से पहले रावण के पुतले के साथ…
पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…
Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…
मुंबई (महाराष्ट्र), 20 अक्टूबर: Aayush Wellness Limited, एक एकीकृत स्वास्थ्य सेवा कंपनी, ने Aayush Calcium…
Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…
Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…