<
Categories: मनोरंजन

Who Is Rahul Mody: कौन है राहुल मोदी? जिन्हें डेट कर रही Shraddha Kapoor; बॉलीवुड से है खास कनेक्शन

Who is Rahul Mody:श्रद्धा कपूर कथित तौर पर पिछले कुछ समय से राहुल मोदी को डेट कर रही हैं. हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है. आखिर कौन है राहुल मोड़ी

Who is Rahul Mody: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. लोग उनकी अदाओं और सादगी पर मर मिटने के लिए तैयार हैं. श्रद्धा ने आशिकी 2′, ‘स्त्री‘ और ‘छिछोरे‘ जैसी फिल्मों से लोगों के दिल में अपनी जगह बनाई है. श्रद्धा अपनी लव लाइफ को अक्सर प्राइवेट रखना पसंद करती हैं, लेकिन कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोडी के साथ अपने रिश्ते को वह छुपा नहीं पाई है. 

राहुल-श्रद्धा कपूर का प्यार

राहुल मोडी का जन्म साल 1990 में हुआ था. वह करीब 35 साल के हैं. श्रद्धा से उनकी उम्र में केवल तीन साल का फर्क है. श्रद्धा 38 साल की हैं. कई महीनों से ऐसी अफवाहें चल रही थीं कि श्रद्धा राहुल को डेट कर रही हैं, लेकिन दोनों ने कभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की. राहुल के साथ नजर आने के बाद श्रद्धा अब सहज दिख रही हैं. वहीं साल 2023 में, इस जोड़े को पहली बार डिनर डेट पर जाते हुए देखा गया था. जिसके बाद दोनों एक साथ कई जगह नजर आएं. 

कौन है Rahul Mody?

बता दें कि राहुल को IMDb पर लव रंजन की फिल्म ‘प्यार का पंचनामा 2′, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी‘ और यहां तक कि श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर अभिनीत ‘तू झूठी मैं मक्का’ के लेखक के रूप में श्रेय दिया गया है. दोनों की पहली मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई थी और दोस्ती प्यार में बदल गई. 2022 में, श्रद्धा का फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के साथ कथित ब्रेकअप हुआ था, लेकिन जब उनकी मुलाकात राहुल से हुई तो ज़िंदगी ने कुछ और ही सोच रखा था.

फिल्मों से गहरा नाता रखते हैं राहुल

मुंबई में जन्मे और पले-बढ़े राहुल ने व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की. उन्होंने लव की 2011 में आई फिल्म “प्यार का पंचनामा” के सेट पर इंटर्नशिप की और उनके अन्य प्रोजेक्ट्स, जैसे “आकाश वाणी” में एसोसिएट डायरेक्टर के तौर पर काम किया. उनके पिता, आमोद, एक व्यवसायी हैं और राहुल को पारिवारिक व्यवसाय में शामिल होना था. हालांकि, बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा कि फिल्म बिल्लू बार्बर के गाने मरजानी की शूटिंग देखने के बाद उन्हें फिल्म निर्माण में गहरी रुचि पैदा हुई.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार से बनी सहमति; सप्लाई बहाल करने की तैयारी

Haryana Electricity Strike: हरियाणा में काफी समय से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो अब…

Last Updated: October 23, 2026 19:51:26 IST

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीनों आरोपियों की भूमिका की जांच, पुलिस को 28 अक्टूबर तक मिली कस्टडी

Tiger shroff firing case: टाइगर श्रॉफ से जुड़े मुंबई फायरिंग मामले में सोनीपत से गिरफ्तार…

Last Updated: October 23, 2026 19:49:27 IST

Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम में फैक्ट्रियां बंद! 36 घंटों से नहीं आई बिजली, बत्ती गुल होने से लगा जाम

Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम के कई इलाकों में मंगलवार रात से बिजली आपूर्ति बाधित हुई.…

Last Updated: October 23, 2026 19:25:20 IST

अमित मिश्रा का बड़ा दावा, अनिल कुंबले और विराट कोहली ने दिया था वापसी का भरोसा, फिर नहीं मिला जवाब

Amit Mishra on Virat Kohli: पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा का दावा है कि अनिल कुंबले…

Last Updated: October 23, 2026 19:01:28 IST

ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी! क्वालिफायर की तारीख आई सामने, जानें कब और कैसे मिलेगा टिकट

Cricket in Olympics: लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी से पहले पुरुष और…

Last Updated: October 23, 2026 18:48:28 IST

दिल्ली में मंडराया जल संकट, आधे से ज्यादा इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत, चेक करें डिटेल्स

Delhi Water Crisis: दिल्ली के आधे से ज्यादा इलाकों में जल संकट मंडराने लगा है.…

Last Updated: October 23, 2026 18:34:28 IST