मधय प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने वारदात को गंभीरता से देखते हुए जांच पड़ताल (Legal Action) शुरू कर दी है.
आरोपी ने महिला पर 13 बार किए वार, फिर की आत्महत्या
Bhopal Crime News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से रिश्तों को तार-तार और रोंगटे खड़े करने वाली वारदात सामने आई है, जिसने हर किसी को पूरी तरह से चौंका दिया है. दरअसल, एक महिला ने जिस व्यक्ति को बेसहारा समझकर अपने घर में पनाह दी, उसी ने विश्वासघात करते हुए महिला को मौत के घाट उतार दिया. मृतका दुर्गा बाई कुशवाहा आरोपी प्रीतम कुशवाहा को अपना गुरु भाई मानती थीं, लेकिन यही रिश्ता उनकी मौत का कारण बन गया.
पुलिस जांच के मुताबिक, दरअसल यह वारदात सोमवार को हुई जब दुर्गा बाई घर पर अकेली थीं. तभी प्रीतम ने एक निर्माणाधीन मकान की सफाई का बहाना बनाकर उन्हें पास के एक कमरे में बुलाया. जहां, उसने धारदार हथियार से दुर्गा बाई पर एक-दो नहीं, बल्कि 13 बार घातक वार किए.
तो वहीं, दूसरी तरफ पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राथमिक जांच के मुताबिक, उनके सीने पर नौ, पेट पर तीन और गर्दन पर एक गहरा घाव पाया गया, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
तो वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी प्रीतम अपने ही तीन बच्चों की हत्या के जुर्म में 15 साल जेल की सजा काटकर बाहर आया था. इसके अलावा, रिहाई के बाद जब उसके पास रहने का कोई ठिकाना नहीं था, तब दुर्गा बाई ने दरियादिली दिखाते हुए उसे अपने घर में रहने की जगह दी थी. इसके साथ ही वह पिछले एक साल से उनके साथ रह रहा था और सब्जी का ठेला लगाया करता था.
इतना ही नहीं, पुलिस का यह भी मानना है कि घर खाली करने का दबाव पिछले कुछ समय से दुर्गा बाई का परिवार प्रीतम पर घर खाली करने का दबाव बना रहा था. रोजाना इसी बात को लेकर घर में ज्यादातर तनाव रहता था. हालांकि, इस मामले में परिवार का कहना है कि टोकने पर प्रीतम ज्यादातर आत्महत्या करने की भी धमकी देता रहता था. तो वहीं, सोमवार को जब घर के पुरुष सदस्य बाहर थे, तब उसने इस खौफनाक रंजिश को अंजाम देकर सभी को चौंका दिया.
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी की आत्महत्या दुर्गा बाई की हत्या करने के बाद प्रीतम मौके से फरार हो गया. हालांकि, कानून के शिकंजे में आने से पहले ही उसने मानसिक दबाव की वजह से चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. फिलहाल, पुलिस ने घटनास्थल से हथियार बरामद कर मामले को गंभीरता से देखते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ऑनलाइन प्रक्रिया पर सवाल उठे, जब गधे…
Asian Games 2026 India Gold Medal in Archery:भारत की चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने मिलकर…
The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…
Petrol Diesel CNG LPG Price Today 30 September 2026: दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें अभी ₹102.12…
Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…
Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…