<

पति, पत्नी और वो… जब आपस में भिड़ गईं दो महिलाएं, हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी के देहात थाने (Dehat Police Stattion) में एक युवक के अधिकार को लेकर उसकी पत्नी (Wife) और प्रेमिका (Lover) के बीच जमकर मारपीट हुई जिसका वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है.

MP Shivpuri Case:  मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक बेहद ही चौंकाने वाला और हंगामेदार मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल, यहां के देहात थाना परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ही युवक को लेकर उसकी पत्नी और प्रेमिका आमने-सामने आ गईं. तो वहीं, दूसरी तरफ थाना परिसर युद्ध का मैदान बन गया और दोनों महिलाओं के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. 

पुलिस जानकारी के मुताबिक, विवाद की असली वजह एक युवक है, जिसके प्रेम संबंधों को लेकर उसकी पत्नी और प्रेमिका के बीच काफी समय से तनाव चल रहा था. जहां, दोनों महिलाएं अपने आपसी झगड़े की शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पहुंची थीं. लेकिन थाने के बाहर दोनों महिलाएं आपस में ही लड़ाई करने लगईं. 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

हंगामे के दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया. तो वहीं, वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि कैसे दोनों महिलाएं एक-दूसरे पर बरस रही हैं और इन दोनों के झगड़े के दौरान पुलिस भी बीच-बचाव करने की लगातार कोशिश करती हुई नज़र भी आ रही है. हालांकि, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया और दोनों पक्षों को शांत कराने में पुलिस कामयाब भी रही. 

थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा और मारपीट

शुरुआत में तो दोनों के बीच तीखी नोकझोंक और जुबानी जंग देखने को मिली. लेकिन, यह विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि थाने के बाहर दोनों महिलाओं के बीच जमकर मारपीट भी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.  पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल खींचे और मारपीट शुरू कर दी. थाना परिसर में मौजूद लोग और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी इस अचानक हुए हमले को देखकर दंग रह गए.

यहां देखे वायरल वीडियो

पुलिस ने मामले में शुरू की जांच पड़ताल

हंगामे के दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. तो वहीं, वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि कैसे दोनों महिलाएं एक-दूसरे पर जमकर बरसती हुई नज़र आ रही है और पुलिस बीच-बचाव करने की लगातार कोशिश भी कर रही है. पुलिस ने जैसे-तैसे स्थिति पर काबू पाकर दोनों पक्षों को अलग किया

फिलहाल, पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. तो वहीं, थाना परिसर में इस तरह सरेआम हुई मारपीट ने कानून व्यवस्था और सामाजिक मर्यादाओं पर एक बार फिर से तेजी से चर्चा की जा रही है. 

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

DC vs MI: दिल्ली बनाम मुंबई मैच में बादलों की एंट्री! क्या बारिश बिगाड़ेगी मैच, कैसा रहेगा राजधानी का मौसम?

DC vs MI Weather Forecast: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का रोमांचक मुकाबला अरुण जेटली…

Last Updated: April 4, 2026 09:47:28 IST

Burgman 2026: सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट लॉन्च, हाई-टेक फीचर्स और नया लुक, कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Suzuki Burgman Street 2026: भारत में दूसरी पीढ़ी की सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट लॉन्च हो गई…

Last Updated: April 4, 2026 09:30:02 IST

हार्ट अटैक से बच जाएगी जिंदगी! अगर 30 दिन पहले दिखने वाले लक्षण पर देंगे ध्यान, नोट कर लें ये संकेत

Heart Attack Symptoms: आमतौर पर लोग हार्ट अटैक को अचानक ही मानते हैं, मगर सच्चाई…

Last Updated: April 4, 2026 09:11:14 IST

‘रब ने बना दी जोड़ी’! Sid-Kiara की केमिस्ट्री ने इवेंट में लगाई आग, सोशल मीडिया पर वायरल कुछ खास तस्वीरें!

Sid-Kiara Look 2026: सबके पसंदीदा सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, और एक बार फिर से…

Last Updated: April 4, 2026 08:51:06 IST

Nashik Car Accident: एक पल में सब खत्म! नासिक कार हादसे ने छीनी 9 जिंदगियां, दिल दहला देगी घटना

Nashik Car Accident: शनिवार को नासिक के डिंडोरी तालुका में एक दुखद दुर्घटना हुई, इस…

Last Updated: April 4, 2026 08:44:46 IST

JAC Jharkhand Board Result 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे जल्द, जानें रिजल्ट जारी की डेट

Jharkhand Board JAC Result 2026 Date: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी…

Last Updated: April 4, 2026 08:18:18 IST