<
Categories: देश

दिल्ली एयरपोर्ट पर चेक-इन गड़बड़ी, नेविटेयर सर्वर हुआ फेल, देशभर में कई फ्लाइट्स हुईं प्रभावित

19 फरवरी 2026 की सुबह दिल्ली इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGIA) पर चेक-इन सिस्टम फेल हो गया. नेविटेयर के ग्लोबल सर्वर ग्लिच के कारण लंबी कतारें लग गईं. कई एयरलाइंस की फ्लाइट्स प्रभावित हुईं.

19 फरवरी 2026 की सुबह दिल्ली इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGIA) पर चेक-इन सिस्टम फेल हो गया. नेविटेयर के ग्लोबल सर्वर ग्लिच के कारण लंबी कतारें लग गईं. कई एयरलाइंस की फ्लाइट्स प्रभावित हुईं, लेकिन उड़ानें रद्द नहीं हुईं.
नेविटेयर में अस्थायी खराबी के कारण थोड़े समय के लिए परिचालन संबंधी व्यवधानों का सामना करना पड़ा, जिससे देश के साथ-साथ एशिया-प्रशांत और यूरोप क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में कई एयरलाइनें प्रभावित हुईं.

नेविटेयर आउटेज का असर

नेविटेयर एक प्रमुख एयरलाइन सॉफ्टवेयर प्रोवाइडर है, जो चेक-इन, बुकिंग और बोर्डिंग पास जारी करने का काम करता है. मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि भारत में एयर इंडिया को छोड़कर इस प्रणाली का उपयोग करने वाली सभी एयरलाइनें सुबह के समय प्रभावित हुईं. उन्होंने कहा, 
“सिस्टम में खराबी के कारण इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस, अकासा एयर और स्पाइसजेट एयरलाइंस सुबह 6:45 बजे से 7:28 बजे के बीच और फिर सुबह 8:10 बजे से 8:25 बजे के बीच रुक-रुक कर प्रभावित हुईं, जिससे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) सहित कई हवाई अड्डों पर चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रियाओं में अस्थायी देरी हुई.”

यह गड़बड़ी भारत के अलावा  नेविटेयर सॉफ्टवेयर उपयोग करने वाली यूरोप और APAC क्षेत्र में भी देखी गई. दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल 3 पर काउंटरों पर भारी भीड़ लगी. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ट्वीट कर माफी मांगी और मैन्युअल चेक-इन की बात कही.

उड़ानों पर प्रभाव

नेविटेयर सॉफ्टवेयर में ग्लिच होने से चेक-इन काउंटरों पर भीड़ बढ़ने लगी. स्पाइसजेट, इंडिगो जैसी एयरलाइंस पर इसका व्यापक असर दिखा. दिल्ली एयरपोर्ट ने स्टेटमेंट जारी कर कहा कि तकनीकी समस्या का समाधान हो रहा है. यात्रियों को लाउंज में इंतजार करने को कहा गया. 
सुबह 9 बजे से यह समस्या शुरू हुई. टर्मिनल 3 पर लंबी लाइनें, लोग घंटों खड़े रहे. एक यात्री ने कहा, “2 घंटे से चेक-इन का इंतजार.” एयरपोर्ट ने बोर्डिंग पास के लिए वैकल्पिक तरीके बताए. यह समस्या दोपहर तक ठीक हो गई. यह ग्लोबल आउटेज थी, जो एशिया-प्रशांत और यूरोप तक फैली. नेविटेयर ने सर्वर रिस्टोर कर लिया. भारत में दिल्ली सबसे ज्यादा प्रभावित रहा, जहां से प्रतिदिन हजारों फ्लाइट्स हैं.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

देवी विसर्जन जुलूस में मस्जिद के पास हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:22 IST

Tilak Varma World Record: तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, एक साल में सबसे ज्यादा T20I कैच लेने वाले फील्डर बने

Tilak Varma World Record: भारत-न्यूजीलैंड दूसरे T20I में तिलक वर्मा ने 2026 में 26 कैच…

Last Updated: October 24, 2026 14:47:45 IST

पारूल विश्वविद्यालय और गोवा स्वास्थ्य सेवा संचालनालय ने फिजिओथेरपी केंद्र शुरू किए

केपेम (गोवा), 24 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय गोवा की स्वास्थ्य सेवा संचालनालय (डीएचएस), गोवा के साझेदारी…

Last Updated: October 24, 2026 14:37:23 IST

इंडिया केम 2026 में ओडिशा को 53893 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव, 20 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार!

Odisha News: ओडिशा सरकार ने अलग-अलग कंपनियों के साथ नौ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए,…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:26 IST

23 साल के लड़के ने 20 महिला पुलिस कांस्टेबल से कैसे ठगे लाखों रूपये? शादी का झासा देकर करता था ये काम; पूरा मामला जान पकड़ लेंगे माथा

Delhi Police Fraud Case:आरोपी की लिव-इन पार्टनर भी दिल्ली पुलिस में एक महिला कांस्टेबल है.…

Last Updated: October 24, 2026 14:30:57 IST