Mandsaur Crime: मध्य प्रदशे में धार और भिंड के बाद अब मंदसौर में पति की हत्या पत्नी द्वारा किए जाने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.
मंदसौर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या
Mandsaur Crime News: मध्य प्रदेश के एक बार फिर से पत्नी द्वारा पति की हत्या करने का मामला सामने आया है. इस बार मंदसौर जिले की एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. पूरा मामला गांव दूधाखेड़ी है. आरोपी पत्नी थापुबाई ने अपने प्रेमी पंकज चौधरी के साथ मिलकर पति धनराज नाथ योगी की बेरहमी से हत्या कर दी. प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पहले पति को मारा, शव के टुकड़े किए, उसे जलाया और फिर खेत में जलाने के बाद जेसीबी से गड्ढा खोदा और उसमें गाड़ दिया.
बताया जा रहा है कि मृतक धनराज की पत्नी का पिछले पांच सालों से गांव के ही रहने वाले पंकज के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. धनराज को अपनी पत्नी और पंकज के रिश्ते के बारे में पता चला तो घर में आए दिन झगड़े होने लगे. उसने इसे लेकर टोका तो दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी. इस तरह यह अवैध संबंध ही धनराज की मौत का कारण बना.
आरोप है कि 10 अप्रैल को मुख्य आरोपी पंकज, धनराज को गाड़ी में बैठाकर ले गया और फिर उसकी पत्नी को भी साथ ले लिया. इसके बाद दोनों ने मिलकर सुनसान जगह पर ले जाकर उसे मौत के घाट उतार दिया.
इसके बाद पत्नी ने चालाकी दिखाते हुए अगले दिन थाने जाकर पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी. पुलिस ने जांच शुरू की तो पंकज और मृतक की पत्नी पर शक हुआ. इसके बाद सख्ती से पूछताछ में उसने सब कुछ बता दिया. पुलिस ने आरोपी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, जेसीबी ऑपरेटर की तलाश है.
इस पूरी साजिश का खुलासा धनराज के अपने बच्चों की वजह से हुआ. धनराज के अचानक लापता होने पर उसके बेटे और बेटी को अपनी मां की हरकतों पर शक हुआ. बच्चों ने पुलिस को जानकारी दी कि पिता आखिरी बार पंकज के साथ देखे गए थे और उसके बाद से घर नहीं लौटे.
ऐसे में पुलिस ने जब पंकज और धापूबाई को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो जुर्म कबूल कर लिया. एसडीओपी विजय कुमार यादव ने बताया कि परिवार की मांग है कि आरोपी का घर तोड़ा जाए. हमने राजस्व अधिकारियों को सूचित किया है. जांच-पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. मकान तोड़ने की मांग की प्रवृति गलत है.
बता दें कि इससे पहले के राज्य के धार और भिंड से भी इसी तरह का मामला सामने आया था, जहां पत्नियों ने ही अपने पतियों की हत्या कर दी और इसे लूट का मामला बताने की कोशिश की.
LPU Classes Suspended: LPU में रविवार को हुए विरोध-प्रदर्शन और तनाव के बाद यूनिवर्सिटी ने…
Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के दूसरे वीकेंड का वार में पंजाबी एक्ट्रेस ईशा…
Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में भोजन करने की दिशा को भी महत्वपूर्ण माना गया है.…
Virat Kohli 55th ODI Century: विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि…
Ambala building accident: हरियाणा के अंबाला के धूलकोट गांव में तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग अचानक…
IND vs WI ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने…