Samrat Choudhary Net worth: जैसा की सभी को पता है कि बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव हुए है और अब सम्राट चौधरी को बिहार का मुख्यमंत्री पद मिलने वाला है. ऐसे में लोगों को ये जानने में दिलचस्पी है कि नए सीएम कितने अमीर है. आइए जानते हैं-
Samrat Choudhary Net worth: बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की चर्चा के बीच सम्राट चौधरी का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए लिया गया है. इसी के साथ लोगों की दिलचस्पी उनकी संपत्ति और आर्थिक स्थिति को लेकर भी बढ़ गई है. आधिकारिक चुनावी हलफनामों के अनुसार, सम्राट चौधरी और उनके परिवार के पास चल-अचल संपत्तियों को मिलाकर कुल मूल्य ₹11 करोड़ से ज्यादा है.
चुनाव के दौरान सभी उम्मीदवारों को अपनी संपत्ति का पूरी डिटेल देनी होती है. ऐसे में केवल किसी नेता की व्यक्तिगत संपत्ति देखने से पूरी तस्वीर साफ नहीं होती. जब जीवनसाथी की संपत्ति को भी जोड़ा जाता है, तब परिवार की कुल आर्थिक स्थिति का बेहतर अंदाजा मिलता है. सम्राट चौधरी के मामले में ये कुल संपत्ति लगभग ₹11.34 करोड़ तक पहुंचती है.
सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary Net Worth) की व्यक्तिगत कुल संपत्ति लगभग ₹4.85 करोड़ बताई गई है. इसमें चल संपत्तियां करीब ₹99 लाख की हैं, जिनमें बैंक जमा, नकद राशि और अन्य वित्तीय निवेश शामिल हैं. केवल बैंक बैलेंस और नकदी का हिस्सा लगभग ₹28.45 लाख दर्ज किया गया है.
इसके अलावा, उनके पास लगभग ₹7 लाख की कीमत का एक वाहन और ₹6 लाख मूल्य का लाइसेंसी हथियार भी है. उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा अचल संपत्तियों में आता है. हलफनामे के अनुसार, जमीन और मकान की कुल कीमत करीब ₹3.86 करोड़ है. यs उनकी आर्थिक स्थिति का एक बड़ा आधार दिखाता है.
सम्राट चौधरी की पत्नी कुमारी ममता की संपत्ति (Samrat Choudhary Wife Net Worth) उनकी व्यक्तिगत संपत्ति से ज्यादा बताई गई है. हलफनामे के अनुसार, उनके पास लगभग ₹5.78 करोड़ की कुल संपत्ति है. उनकी चल संपत्तियां करीब ₹27.89 लाख की हैं, जिनमें बैंक बैलेंस, नकद और अन्य निवेश शामिल हैं. इसमें से बैंक बैलेंस और नकदी का हिस्सा लगभग ₹12.10 लाख है.
कुमारी ममता की संपत्ति का सबसे बड़ा हिस्सा जमीन और मकान में है, जिसकी कुल कीमत ₹5.50 करोड़ से ज्यादा बताई गई है. उनके नाम पर कोई वाहन या हथियार नहीं है.
अगर दोनों की संपत्तियों को मिलाकर देखा जाए, तो परिवार की कुल संपत्ति लगभग ₹11.34 करोड़ बनती है. इस आंकड़े से साफ है कि परिवार की आर्थिक मजबूती रियल एस्टेट यानी जमीन और मकान पर आधारित है.
ये डिटेल चुनावी हलफनामों पर आधारित है, जो पारदर्शिता के लिए सार्वजनिक किए जाते हैं. इससे जनता को नेताओं की आर्थिक स्थिति को समझने में मदद मिलती है.
LPU Classes Suspended: LPU में रविवार को हुए विरोध-प्रदर्शन और तनाव के बाद यूनिवर्सिटी ने…
Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के दूसरे वीकेंड का वार में पंजाबी एक्ट्रेस ईशा…
Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में भोजन करने की दिशा को भी महत्वपूर्ण माना गया है.…
Virat Kohli 55th ODI Century: विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि…
Ambala building accident: हरियाणा के अंबाला के धूलकोट गांव में तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग अचानक…
IND vs WI ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने…