<

वैलेंटाइन डे पर प्राणनाथ के ही ले लिए प्राण! पत्नी ने पति के दोस्त के साथ मिलकर बिछाया खूनी जाल

मध्य प्रदेश क्राइम न्यूज: 14 फरवरी को कुड़मैली के पास मधुवन ढाबे के पास एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली थी. मृतक की पहचान जबलपुर निवासी सुमित काछी के रूप में हुई.

MP Crime News: मध्य प्रदेश के मंडाला जिले में वैलेंटाइन डे पर एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जान आपके पैरों तले जमीन घिसक जाएगी. पति-पत्नी का संबंध माता-पिता के बाद सबसे ऊंचा माना जाता है, लेकिन अगर यहीं संबंध शर्मसार हो जाएं तो. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश पुलिस ने प्यार, भरोसे और रिश्तों को शर्मसार करने वाले एक केस को सुलझाया है. टिकरिया थाना इलाके में मिले युवक सुमित काछी की लाश के मिली थी जिसपर जांच में पता चला है कि सुमित की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी. ऐसे में चलिए विस्तार से जाने की यह पूरा मामला क्या है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, 14 फरवरी को कुड़मैली के पास मधुवन ढाबे के पास एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली थी. मृतक की पहचान जबलपुर निवासी सुमित काछी के रूप में हुई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मंडला के पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा खुद मौके पर पहुंचे और जांच के लिए एक स्पेशल टीम बनाई. SDOP निवास पी.एल. वालरे के मार्गदर्शन में टिकरिया थाना प्रभारी प्रदीप पांडे की टीम ने तेजी से जांच शुरू की. लूट की कहानी झूठी निकली.

शुरुआत में मृतक की पत्नी जमुना उर्फ ​​कविता ने पुलिस को बताया कि अज्ञात बदमाशों ने लूट के इरादे से उसके पति पर हमला किया. उसने डरा हुआ दिखने की कोशिश की, लेकिन पुलिस को उसकी कहानी में कई बातें एक जैसी नहीं लगीं. कॉल डिटेल्स और मौके पर मिले सबूतों से परिवार पर शक हुआ.

धारदार हथियार से गर्दन पर किया वार

पुलिस के मुताबिक, पत्नी ने अपने प्रेमी सूर्यकांत के साथ मिलकर सुमित को रोकने का प्लान बनाया. पहले, उन्होंने घायल होने पर उसे सहारा देने का नाटक किया, फिर धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर वार करके उसे मार डाला. घटना को लूट जैसा दिखाने के लिए सीन भी बदला गया.

आरोपी पत्नी और प्रेमी की कैसे हुई मुलाकात?

जांच में यह भी पता चला कि सुमित ने जमुना को सूर्यकांत से मिलवाया था. सूर्यकांत पास के एक मंदिर में पुजारी का काम करता था. इस दौरान दोनों करीब आ गए और रिश्ता नाजायज़ संबंध में बदल गया. जब सुमित को यह पता चला, तो उनकी शादी में तनाव बढ़ गया और आखिरकार, हत्या की साजिश रची गई. SP रजत सकलेचा ने कहा कि टेक्निकल सबूतों, कॉल रिकॉर्ड और पूछताछ के आधार पर पूरा मामला सुलझा लिया गया है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Delhi Weather: दिल्ली-NCR वालों सावधान! क्या आज होगी बारिश? IMD का अलर्ट; जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update 3 October 2026:मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अब दिल्ली-NCR से पूरी तरह…

Last Updated: October 3, 2026 07:49:50 IST

Petrol Diesel Price 3 October 2026: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? जानें दिल्ली समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 3 October 2026:देश की राजधानी दिल्ली में 3 अक्टूबर को पेट्रोल का…

Last Updated: October 3, 2026 07:32:54 IST

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST