क्या है पूरा मामला?
शुरुआत में मृतक की पत्नी जमुना उर्फ कविता ने पुलिस को बताया कि अज्ञात बदमाशों ने लूट के इरादे से उसके पति पर हमला किया. उसने डरा हुआ दिखने की कोशिश की, लेकिन पुलिस को उसकी कहानी में कई बातें एक जैसी नहीं लगीं. कॉल डिटेल्स और मौके पर मिले सबूतों से परिवार पर शक हुआ.