<

MP Flood Alert: सड़क पर चली नाव, नदियों ने मचाई तबाही… MP के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें उज्जैन-महाकालेश्वर का क्या है हाल?

MP Flood Weather Alert: मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय है. कई जिलों में लगातार बारिश से जलभराव है. नर्मदा और मंदाकिनी उफान पर हैं. चित्रकूट में पानी सड़कों तक पहुंचा, 16 जिलों में अलर्ट जारी.

Madhya Pradesh Ka Mausam | Ujjain Mahakal Mein | Aaj Ka Mausam Kaisa Hai: मध्य प्रदेश में मानसून का प्रभाव अच्छा-खासा देखने को मिल रहा है. राज्य के पूर्वी हिस्से में लगातार बारिश के चलते कई जिलों में जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है. नर्मदा और मंदाकिनी नदी खतरे के निशान को पार कर चुकी है. वहीं मंडला में तो नर्मदा खतरे के निशान के काफी करीब बह रही है. जबकि चित्रकूट में मंदाकिनी का पानी सड़कों और बाजारों तक पहुंच चुका है. शुक्रवार को भी मध्य प्रदेश को 16 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया था. साथ ही सावधानी बरतने की भी चेतावनी दी थी.

नर्मदा और मंदाकिनी का बढ़ा जलस्तर

भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक, अगले 24 घंटे में चार से आठ इंच तक बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश में लगातार बारिश के चलते मंदाकिनी नदी में पानी खतरे के निशान तक पहुंच चुका है. नदी का पानी सड़क और बाजारों तक आ चुका है. यहां तक की सड़कों नाव चलाने तक की नौबत आ गई है. गुप्त गोदावरी की दोनों गुफाएं बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बंद कर दी गई हैं. प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए ये फैसला लिया है. 

सड़कों तक आया पानी

मंडला में नर्मदा का कहर भी देखने को मिल रहा है. छोटा पुल पानी में डूब चुका है. इसके अलावा खरमेर नदी और अष्टभुजा नदी भी उफान पर बह रही है. सीधी और कटनी में भी बारिश के कारण नालों का पानी बाहर आ चुका है. गांव के साथ-साथ शहरों में भी बारिश का प्रभाव देखने को मिल रहा है. 

स्कूल और कॉलेज बंद

भारी बारिश के कारण शुक्रवार और शनिवार को स्कूल बंद कर दिया है. आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी का ऐलान किया गया है. रीवा, सतना और पन्ना में शुक्रवार और शनिवार को स्कूल और कॉलेज की छुट्टी है.

ये भी पढ़ें:  IND VS SL 2nd Test: भारत के विजय रथ को रोकने के लिए श्रीलंका की बड़ी चाल, दो खतरनाक खिलाड़ियों को टीम में किया शामिल; देख गंभीर के भी उड़ेंगे होश

महाकालेश्वर और उज्जैन में मौसम का हाल

मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की स्थिति के बीच उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर शिप्रा/क्षिप्रा नदी के किनारे बसा है. आज, 21 अगस्त को मौसम बादलों से घिरा रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है. उज्जैन में तापमान करीब 24°C से 29°C के बीच रह सकता है. महाकालेश्वर और उज्जैन जाने से पहले मौसम का हाल जरूर जान लें. 

ये भी पढ़ें: Chini Ka Daam: 1 मिलियन टन कच्ची चीनी के इंपोर्ट की मंजूरी, फिर भी बढ़े दाम; जानें अपने शहर का ताजा रेट

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

Gold Price Today: सोने की कीमतों में आई गिरावट, जानें सस्ता हुआ 24 कैरेट गोल्ड; आपके शहर में आज का ताजा भाव

Gold Rate Today 12 November 2026: देश के प्रमुख शहरों में आज सोने के भाव…

Last Updated: November 12, 2026 10:07:36 IST

Tata Investment Corporation में बड़ा बदलाव, Noel Tata ने 16 साल बाद छोड़ा चेयरमैन पद, Bahram Vakil संभालेंगे कमान

टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन में बड़ा बदलाव हुआ है. नोएल टाटा ने चेयरमैन पद छोड़ दिया…

Last Updated: November 12, 2026 09:58:41 IST

गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी! खूबसूरती के नाम पर चेहरे पर लगा रहे जहर, किडनी और दिमाग तक को खतरा

Mercury in Fairness Cream: अगर आप भी खूबसूरत और गोरी त्वचा चाहते हैं और इसके…

Last Updated: November 12, 2026 09:38:45 IST

Aaj Ka Love Rashifal 12 Nov 2026: घर आएगा लव पार्टनर, रोमांस में बीतेगा दिन, किन कपल के बीच होगी लड़ाई; पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 12 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, गुरुवार (12 नवंबर,…

Last Updated: November 12, 2026 09:38:36 IST

Paragliding Accident: आसमान में उड़ा था खुशी-खुशी, नीचे आया तो… नोएडा के युवक की पैराग्लाइडिंग में दर्दनाक मौत, पायलट की लापरवाही या कुछ और

Himachal Pradesh Paragliding Accident: हिमाचल के बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर नोएडा के 26…

Last Updated: November 12, 2026 09:37:18 IST

बिना बैंक अकाउंट के भी भेज सकेंगे ₹50,000, RBI ने जारी किए घरेलू मनी ट्रांसफर के नए नियम

RBI के नए नियमों के तहत बिना बैंक अकाउंट के भी NEFT से ₹50,000 भेज…

Last Updated: November 12, 2026 10:01:39 IST