<

DAV स्कूल में सुबह-सुबह धधकी आग, कंप्यूटर लैब के साथ डोक्यूमेंट्स जलके हुए राख, कैसे हुआ ये हादसा?

कटनी के डीएवी स्कूल में लगी आग ने फायर सेफ्टी की पोल खोल दी है. एक मामूली से शॉर्ट सर्किट जब बड़ी आग भड़क उठी तो दमकल विभाग को बुलाया गया. तब तक कंप्यूटर लैब जलकर खाक हो चुकी थी. सारे दस्तावेज राख में बदल चुके थे. ये सब होने के दौरान दमकल कर्मियों ने आग को बढ़ने से रोका. जानें क्या है पूरा मामला

कटनी जिले के डीएवी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. सुबह करीब 10:30 बजे स्कूल परिसर से धुआं उठता देखा गया, जिसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही बस स्टैंड जोन से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. आग की गंभीरता को देखते हुए एक अतिरिक्त दमकल वाहन भी बुलाया गया. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई.

कंप्यूटर लैब जलकर खाक

आग इतनी तेजी से फैली कि स्कूल का कंप्यूटर लैब पूरी तरह जलकर राख हो गया. इसके अलावा कई कक्षों में रखा फर्नीचर, शैक्षणिक सामग्री और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी आग की भेंट चढ़ गए.

कहां थे फायर सेफ्टी के इंतजाम?

इस घटना ने स्कूल में मौजूद अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. नियमानुसार स्कूलों, कॉलेजों और अन्य सार्वजनिक संस्थानों में आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम होना अनिवार्य है, लेकिन यहां सुरक्षा व्यवस्था नाकाफी नजर आई.

स्कूल में नहीं थे बच्चे

गनीमत रही कि घटना के समय स्कूल परिसर में अधिक भीड़ नहीं थी. यदि उस वक्त बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद होते, तो स्थिति कहीं अधिक भयावह हो सकती थी.

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. प्रशासन पूरे मामले की गंभीरता से पड़ताल कर रहा है.

यह घटना केवल एक हादसा नहीं, बल्कि एक गंभीर चेतावनी है- स्कूलों और सार्वजनिक संस्थानों में फायर सेफ्टी को लेकर लापरवाही अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जा सकती.

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST