<

MP: राजगढ़ में ‘नातरा झगड़ा’ प्रथा पर शिकंजा, 25 लाख की मांग को लेकर शख्स ने किया था ये कांड, अब हुआ गिरफ्तार

Rajgarh Natra Jhagda: राजगढ़ पुलिस ने नातरा झगड़ा मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. साथ ही लोगों से पुरजोर अपील की है कि वे नातरा झगड़ा जैसी सामाजिक कुरीतियों और अवैध प्रथाओं से दूर रहें.

MP News: राजगढ़ जिले में पैर पसार चुकी ‘नातरा झगड़ा’ जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ पुलिस ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत, कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध राशि की मांग करने और नुकसान पहुंचाने वाले एक फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.

यह विवाद ग्राम बलबहादुरपुरा के फरियादी भरत गुर्जर की रिपोर्ट से शुरू हुआ. घटना की जड़ें एक पुरानी सगाई से जुड़ी हैं. ग्राम लसूडल्या निवासी दिलीप गुर्जर की पुत्री मुस्कान की सगाई पहले संजू गुर्जर (निवासी होशियारखेड़ी) से हुई थी, जो आपसी सहमति से टूट गई थी.

25 लाख रुपये की मांग की

सगाई टूटने के बाद मुस्कान का रिश्ता राजाराम गुर्जर के पुत्र रूपसिंह से तय हुआ. समझौता होने के बावजूद, पुराने पक्ष के रामेश्वर गुर्जर और उसके साले तेजसिंह गुर्जर ने इसे मुद्दा बना लिया. उन्होंने राजाराम गुर्जर से “झगड़ा” राशि के रूप में ₹25 लाख की भारी-भरकम मांग शुरू कर दी.

पैसे नहीं देने पर पिंडावड़े में लगाई आग

आरोपियों का दुस्साहस इतना बढ़ गया कि मांग पूरी न होने पर उन्होंने फरियादी के पिंडावड़े (घास-भूसे के ढेर) में आग लगा दी, जिससे काफी नुकसान हुआ. पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 209/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था.

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मंजू मखेनिया के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई. पुलिस ने पूर्व में मुख्य आरोपी रामेश्वर उर्फ जगदीश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन उसका साला तेजसिंह गुर्जर (60 वर्ष) फरार चल रहा था.

उन्होंने बताया कि आज दिनांक 22 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर फरार आरोपी तेजसिंह को गिरफ्तार कर लिया और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया. इस कार्रवाई में उप निरीक्षक सुभाष द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक हरिपुरी गोस्वामी, प्रधान आरक्षक बनेसिंह यादव और आरक्षक शक्तिसिंह की विशेष भूमिका रही.

पुलिस की जनता से अपील

राजगढ़ पुलिस ने आमजन से पुरजोर अपील की है कि वे नातरा झगड़ा जैसी सामाजिक कुरीतियों और अवैध प्रथाओं से दूर रहें. यदि कोई भी व्यक्ति ऐसी कुप्रथा के नाम पर डराता-धमकाता है या अवैध वसूली करता है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST

WhatsApp-Instagram पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, कर्नाटक में 24 साल का युवक गिरफ्तार; मोबाइल ने खोला राज

Pakistan terror links: कर्नाटक के बीदर में 24 वर्षीय विशाल कुमार मेट्रे को पाकिस्तान स्थित…

Last Updated: October 3, 2026 20:14:41 IST

Pitru Paksha: बेटे ही नहीं, बेटी-बहू भी कर सकती हैं श्राद्ध! माता सीता ने भी किया था राजा दशरथ का पिंडदान

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…

Last Updated: October 3, 2026 19:35:29 IST

Ludhiana News: पहले घर दिलाने में की मदद, फिर दिखाई हैवानियत; एक सैनिक ने अपने साथी जवान की पत्नी से किया बलात्कार

लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…

Last Updated: October 3, 2026 19:20:46 IST