Viral Video: राखी सावंत अक्सर कुछ ऐसी हरकतें करती हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है. अब उन्होंने अभिनेत्री अमीषा पटेल संग कुछ ऐसा किया कि ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
अमीषा पटेल और राखी सावंत का वीडियो वायरल
राखी सावंत अपनी अतरंगी हरकतों की वजह से जानी जाती हैं. कभी वह अपने बयानों से तो कभी अपने आउटफिट्स से सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं. अब एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राखी सावंत ने एक्ट्रेस अमीषा पटेल के साथ कुछ ऐसा किया कि नेटिजंस इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. देखें वीडियो.
वीडियो में दिखता है कि पहले अमीषा पटेल आकर राखी सावंत की आखों पर पीछे से हाथ रखती है. लेकिन राखी उन्हें पहचान नहीं पाती हैं. जब राखी ने एक्ट्रेस को देखा तो वो खुशी से झूम उठी. इसके बाद दोनों हंसने-खिलखिलाने लगीं. फिर राखी, अमीषा पटेल को फ्लाइंग किस करती हैं. इसके बाद दोनों चली जाती हैं.
एक और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इसमें राखी सावंत, अमीषा पटेल को पहले गोद में उठाती हैं. फिर उन्हें गले लगाती हैं. यह देख अमीषा पटेल हैरान हो जाती हैं. लेकिन दोनों खूब-हंसती खेलती नजर आती हैं. वहां मौजूद सभी पैपराजी दोनों को इस हालत में देख चौंक जाते हैं.
यह खबर भी पढ़ें: बॉलीवुड की वो बदनसीब हीरोइन, जिसकी बहन ने दिया ऐसा श्राप; बर्बाद हो गई जिंदगी, अंतिम समय में झेली तंगी
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. एक यूजर ने बोला, ‘राखी बहुत अच्छी है बिंदास है सब के दिलो पे राज करती है यही अदा से बेस्ट राखी.’ दूसरे यूजर ने कहा, टवैसे तो आज कल अमीषा भी राखी से कम नहीं लगती.’ वहीं अन्य यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं.
Van Driver Viral Video: इस वीडियो ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी का गुस्सा बढ़ता जा रहा है.…
Virat Kohli Saves Gurnoor Brar Viral Video: भारत और न्यूजीलैंड के चौथे वनडे मुकाबले में…
Average Marriage Age of Women in India: भारत में महिलाओं की शादी की औसत उम्र…
Watch Video: केरल में मुस्लिम भाइयों ने 85 साल की हिंदू महिला को मुखाग्नि देकर…
Bijnor Teacher Viral Video: बिजनौर में सड़क और नाली नहीं बनने से परेशान महिला टीचर…