Viral Video: मध्य प्रदेश के देवास शहर में चल रहे पेट्रोल संकट के बीच, एक युवक का अजीब वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में देखा जा रहा है कि ये शख्स अपने ऑफिस घोड़े पर सवार होकर आया है.
बुलेट छोड़ घोड़े से ऑफिस पहुंचा बैंक कर्मी
Viral Video: ईरान-इजराइल में चल रही टेंशन के बाद से इसका बुरा असर भारत में भी देखने को मिला. पेट्रोल-डीजल से लेकर LPG सिलेंडरों की किल्ल्त ने आम जनता को काफी नुकसान पहुंचाया है. वहीं अब मध्य प्रदेश से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल, मध्य प्रदेश के देवास शहर में चल रहे पेट्रोल संकट के बीच, एक युवक का अजीब वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में देखा जा रहा है कि ये शख्स अपने ऑफिस घोड़े पर सवार होकर आया है. हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि ये एक बैंक कर्मचारी है, जो आमतौर पर रोज़ाना अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से काम पर जाता है. वीडियो के वायरल होने के बाद कर्मचारी ने बताया कि पेट्रोल पंपों पर बहुत ज़्यादा भीड़ थी, जिसके चलते उसने ऑफिस जाने के लिए घोड़े का इस्तेमाल करने का फैसला किया.
बता दें कि अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, देवास के लोग पेट्रोल की भारी कमी से जूझ रहे हैं. वहीं 24 मार्च को, इलाके के तीन पेट्रोल पंप पूरी तरह से बंद हो गए थे. मेंडकी रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर लोगों की लंबी कतारें देखी गईं, इतना ही नहीं यहां लोगों को 30 मिनट से लेकर एक घंटे तक इंतज़ार करना पड़ा.
Today Weather: दिल्ली-NCR में ठंडी फुहार! यूपी-एमपी का बुरा हाल, यहां जानें आज का मौसम
जानकारी के मुताबिक 25 मार्च की घटनाओं के अगले दिन एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवक शहर में घोड़े पर सवार होकर घूमता हुआ दिखाई दिया. जाँच करने पर पता चला कि यह व्यक्ति एक बैंक कर्मचारी है, जो आमतौर पर अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से सफ़र करता है. 25 मार्च को, पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ होने के कारण, उसने काम पर जाने के लिए घोड़े का इस्तेमाल करने का फ़ैसला किया. इस घटना का एक वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
Jubin Nautiyal becomes father: जाने-माने सिंगर जुबिन नौटियाल पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी ने…
Mohit Sharma: IPL 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बड़ा फैसला लेते हुए…
Vivo X Fold 6: वीवो जल्द अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है.…
Jhansi Shradh Ritual Accident: झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र के रानीपुर देवरिपुरा गांव में सुखनई नदी…
TRAI New Recharge Rule: TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए नए उपभोक्ता संरक्षण नियम नोटिफाई…
IND vs WI 2nd ODI live streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2nd ODI मैच…