<

Rewa News: रफ्तार का कहर… डिवाइडर फांद घर में घुसा ट्रेलर, मची अफरा-तफरी

Rewa News: रीवा के मनगवां नेशनल हाईवे पर शनिवार की दोपहर  एक बार फिर तेज रफ्तार का खौफनाक मंजर देखने को मिला. शनिवार, 2 मई  की ग्राम बेलबा के समीप एक अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर को चकनाचूर करते हुए सड़क के दूसरी तरफ स्थित एक रिहायशी मकान में जा घुसा. आज हुए इस भीषण हादसे के दौरान घर के अंदर मौजूद परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए. हालांकि, टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान का अगला हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया है.

Rewa News: रीवा के मनगवां नेशनल हाईवे पर शनिवार की दोपहर  एक बार फिर तेज रफ्तार का खौफनाक मंजर देखने को मिला. शनिवार, 2 मई  की ग्राम बेलबा के समीप एक अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर को चकनाचूर करते हुए सड़क के दूसरी तरफ स्थित एक रिहायशी मकान में जा घुसा. आज हुए इस भीषण हादसे के दौरान घर के अंदर मौजूद परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए. हालांकि, टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान का अगला हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया है.

जोरदार धमाके साथ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेलर काफी तेज गति से मनगवां की ओर जा रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ग्राम बेलबा के पास अचानक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया. अनियंत्रित ट्रेलर पहले डिवाइडर से टकराया और उसे लांघते हुए विपरीत दिशा की सड़क पार कर सीधे एक घर की दीवार से जा टकराया. धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग सहम गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई.

ट्रेलर दीवार में घुसते ही चीख-पुकार

जिस वक्त यह हादसा हुआ, घर के भीतर परिवार के लोग अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे. दोपहर का समय होने के कारण घर के कुछ सदस्य बरामदे के पास ही थे, जो ट्रेलर को आता देख तुरंत पीछे की ओर भागे. ट्रेलर के घर में घुसते ही चीख-पुकार मच गई. घर की दीवारें और सामने का बरामदा मलबे में तब्दील हो गया, स्थानीय लोगों की मदद से चालक को केबिन से बाहर निकाला गया, जिसे मामूली चोटें आई हैं.

पुलिस ने लिया मौके का जायजा

हादसे की सूचना मिलते ही मंमगवा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रेलर को घर से बाहर निकलवाने की प्रक्रिया शुरू की और वाहन को जब्त कर लिया है. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण वाहन की अत्यधिक गति या चालक को नींद की झपकी आना हो सकता है.

(Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.)

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

पढ़ाई के लिए डांटते थे पिता, 15 साल के बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, रात 2 बजे कर दिया खौफनाक कांड

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…

Last Updated: November 7, 2026 18:09:50 IST

UP Crime: पति गया जेल तो महिला ने अपने देवर से ही बना लिया अवैध संबंध, फिर भाभी के लिए युवक ने बड़े भाई…

Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…

Last Updated: November 7, 2026 17:30:28 IST

सीएम मोहन माझी ने ओडिशा के लोगों को दी 1292 करोड़ रुपये की सौगात, 630 मॉडल स्कूल और IT पार्क की रखी नींव

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…

Last Updated: November 7, 2026 16:54:24 IST

मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, चलती ट्रेन से नीचे गिरा शख्स! वीडियो वायरल

Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…

Last Updated: November 7, 2026 16:41:00 IST

UP DA Hike: यूपी के 14 लाख कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 58 से सीधे 63 फीसदी हुआ महंगाई

UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…

Last Updated: November 7, 2026 16:21:53 IST

NSE लाएगा 10 मिनट का नया क्लोजिंग ऑक्शन सेशन, 7 दिसंबर से होगा लागू, क्लोजिंग कीमत तय करने का बदलेगा तरीका

NSE 7 दिसंबर से क्लोजिंग प्राइस और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग के नियम बदलेगा. नया 10 मिनट…

Last Updated: November 7, 2026 16:32:54 IST