Samay Raina vs Sunil Pal: कपिल शर्मा के शो में भिड़े सुनील पाल और समय रैना! सुनील के 'गाली' वाले तंज पर समय ने दिया ऐसा जवाब कि सबकी बोलती बंद हो गई. देखें वायरल वीडियो.
कपिल शर्मा के शो में भिड़े सुनील पाल और समय रैना!
The Kapil Sharma Show: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर इन दिनों ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का एक छोटा सा क्लिप आग की तरह फैल रहा है. वजह है कॉमेडी के दो अलग-अलग दौर के धुरंधरों, सुनील पाल और समय रैना(samay raina) का आमना-सामना. हाल ही में दोनों के बीच हुई जुबानी जंग के बाद, कपिल शर्मा ने ‘वर्ल्ड लाफ्टर डे’ के खास मौके पर दोनों को एक साथ लाकर माहौल को पूरी तरह ‘रोस्ट’ में बदल दिया.
वीडियो में कपिल शर्मा चुटकी लेते हुए सुनील पाल से पूछते हैं, ‘सुनील भाई, आपने अभी इनको (समय रैना) माफ किया कि नहीं? क्योंकि ये आपसे वाकई बहुत प्यार करता है.’ इस पर सुनील हाथ जोड़कर बड़े ही संजीदा अंदाज में कहते हैं, ‘मैं तो बस रिक्वेस्ट करता हूं, किसी को कुछ कहता नहीं.’ लेकिन असली मज़ा तब आता है जब अर्चना पूरन सिंह बीच में पूछ बैठती हैं कि आखिर समय ने ऐसा किया क्या है? इस पर सुनील पाल, समय की ‘डार्क कॉमेडी’ पर तंज कसते हुए कहते हैं. ‘मैं तो बस ये कहता हूं कि अगर अदब की महफिल हो तो मिर्जा गालिब को याद करो, और अगर इनकी (समय की) महफिल हो… तो बस गाली बको.’
सुनील पाल की इस बात पर पूरी महफिल ठहाकों से गूंज उठती है, लेकिन समय रैना भी कहां चुप बैठने वाले थे। उन्होंने तुरंत मोर्चा संभाला और ऐसा जवाब दिया कि कपिल शर्मा भी हैरान रह गए. समय ने पलटवार करते हुए कहा, ‘जहां तक गालियों की बात है, तो मैंने जो भी गालियां सीखी हैं, वो सुनील पाजी के वीडियो से ही सीखी हैं.’ कपिल ने बचाव करते हुए कहा, ‘पर इन्होंने तो कभी गाली नहीं बकी!” इस पर समय ने चौका मारते हुए कहा, ‘नहीं-नहीं, मैंने इनके वीडियो से नहीं, इनके वीडियो के कमेंट्स से सीखी हैं!’ समय का यह हाजिरजवाबी अंदाज देखकर वहां मौजूद हर शख्स लोटपोट हो गया.
आपको बता दें कि यह तकरार कुछ समय पहले शुरू हुई थी जब सुनील पाल ने समय रैना के मशहूर और विवादित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) की आलोचना की थी. सुनील ने समय को सलाह दी थी कि उन्हें कपिल शर्मा से ‘साफ-सुथरी’ कॉमेडी सीखनी चाहिए. जवाब में समय ने भी तीखे तेवर दिखाते हुए सुनील पाल को ‘फ्रस्ट्रेटेड’ तक कह दिया था. इंटरनेट पर दोनों के फैंस के बीच इसे लेकर काफी बहस भी हुई थी. अब ऐसा लगता है कि कपिल शर्मा ने अपने मंच पर दोनों को साथ लाकर इस कड़वाहट को भी कॉमेडी का तड़का लगा दिया है.
PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर…
India vs West Indies series cancelled: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी…
Kolkata Durga Puja accident: दुर्गा पूजा की सप्तमी की शाम कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन पूजा…
When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा 2026 में 25 अक्टूबर, रविवार को मनाई जाएगी. द्रिक…
Imran Khan FRRO notic: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान ने FRRO के…
Madhuri Dixit Wedding Anniversary: माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को 27 साल…