Rewa News: रीवा में एक वीडियो वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि शराब ठेकेदार से जुड़े कुछ लोग गुरुवार को बदवार गांव पहुंचे. उन्होंने स्थानीय आदिवासी युवक पर दबाव बनाया कि वह उनके लिए अवैध रूप से शराब की बिक्री करे.
रीवा वायरल वीडियो
MP News: रीवा जिले के गुढ़ थाना अंतर्गत बदवार गांव में शराब ठेकेदार के गुर्गों की तानाशाही का मामला सामने आया है. यहां एक बोलेरो वाहन में सवार होकर आए ठेकेदार के कर्मचारियों ने एक आदिवासी युवक के घर दबिश दी और उसे जबरन अवैध शराब बेचने के लिए मजबूर किया. युवक द्वारा विरोध करने पर उसे डराने-धमकाने की भी कोशिश की गई, लेकिन युवक की बहादुरी और ग्रामीणों की एकजुटता के आगे गुर्गों को चेहरा छिपाकर भागना पड़ा.
जानकारी के अनुसार, शराब ठेकेदार से जुड़े कुछ लोग गुरुवार को बदवार गांव पहुंचे. उन्होंने स्थानीय आदिवासी युवक पर दबाव बनाया कि वह उनके लिए अवैध रूप से शराब की बिक्री करे. जब युवक ने इससे साफ़ इनकार कर दिया, तो वे गाली-गलौज और धमकी पर उतारू हो गए. इसी दौरान युवक ने हिम्मत दिखाते हुए अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया.
जैसे ही कैमरा उनकी ओर घूमा, बोलेरो में सवार लोग अपनी पहचान छिपाने के लिए गमछे और हाथों से चेहरा ढकने लगे. वीडियो में युवक को स्पष्ट रूप से कहते सुना जा सकता है कि, “ये लोग हमें रोज परेशान करने आते हैं, हम दारू नहीं बेचना चाहते लेकिन ये हमें मजबूर कर रहे हैं.” खुद को फंसता देख गुर्गे तुरंत वाहन लेकर मौके से रफूचक्कर हो गए.
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बदवार और आसपास के क्षेत्रों में तनाव की स्थिति है. ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार के कर्मचारी अक्सर ग्रामीणों को डरा-धमकाकर अवैध कामों में संलिप्त करने की कोशिश करते हैं.
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि वीडियो के आधार पर बोलेरो सवार लोगों की शिनाख्त की जाए और उन पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी निर्दोष आदिवासी परिवार को प्रताड़ित न किया जा सके.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Anuppur murder case: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमोदा गांव में एक व्यक्ति पर…
Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…
काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…
Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…
Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…
Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…