हाल ही में यूट्यूबर अरुण पंवार का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसमें वे शादी के समय तोहफे लेते नजर आ रहे हैं, लोगों ने उसे दहेज बताया. इसके बाद उन्होंने स्पष्टीकरण के लिए वीडियो शेयर किया है.
Youtuber Arun Panwar Viral Video
Youtuber Arun Panwar Viral Video: यूट्यूबर अरुण पंवार एक बार फिर चर्चा में हैं. उन्होंने अपनी दुल्हन के परिवार से 71 लाख रुपये और सोना उपहार में लिया था. इसके बाद उनकी वीडियो काफी वायरल हुई थी और उन्हें सार्वजनिक आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. वहीं उनका ये उपहार लेते समय का वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसके बाद उन्हें काफी क्रिटिसाइज किया जा रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद वे अपना बचाव करते नजर आ रहे हैं.
बता दें कि अरुण पंवार की शादी साल 2025 के अंत में हुई थी. इसके बाद उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था. इस दौरान दुल्हन के परिवार से 71 लाख रुपये नकद और 21 तोला सोना लेते हुए देखा गया था. इस वीडियो को लेकर उन्हें काफी विवाद का सामना करना पड़ा था. इसके कारण उन्हें और उनकी पत्नी को स्पष्टीकरण देना पड़ा था. अब वो स्पष्टीकरण वाला वीडियो दोबारा ऑनलाइन वायरल हो रहा है. इससे यूट्यूबर के प्रति लोग फिर से दिलचस्पी दिखा रहे हैं.
जानकारी के अनुसार, अरुण पंवार हरियाणा के एक फेमस यूट्यूबर हैं, जो कारों, एसयूवी और ऑटोमोबाइल जगत की वीडियो बनाते हैं. अरुण पंवार के यूट्यूबर चैनल पर 2.44 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. वो इंस्टाग्राम पर भी काफी वायरल हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 9.7 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वे हरियाणा के पलवल के रहने वाले हैं और उन्होंने बीसीए की पढ़ाई की है.
हाल ही में उन्होंने हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री में तिथि नाम की डॉक्टर से शादी की. इस दौरान उन्हें उनकी पत्नी से महंगे तोहफे मिले थे, जिसमें 71 लाख रुपये नकद और 21 तोला सोना भी था. लोगों ने इसे उपहार नहीं बल्कि दहेज बताया था. इसके कारण उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. उन्होंने इस वीडियो के बारे में स्पष्टीकरण भी दिया था. वही वीडियो एक बार फिर वायरल हो रहा है.
इस वीडियो में अरुण पंवार कहते हैं कि उनकी पत्नी एक डॉक्टर हैं और धनी परिवार से आती हैं. ऐसे में वो यूट्यूबर को दहेज नहीं देंगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तिथि ने डॉक्टर होने के बावजूद यूट्यूबर को चुना. ऐसे में आप कैसे कल्पना कर सकते हैं कि एक यूट्यूबर किसी डॉक्टर से दहेज मांगे? वहीं तिथि ने कहा कि ये नकद उपहार दहेज नहीं बल्कि पूजा में दिया गया दान था.
Anuppur murder case: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमोदा गांव में एक व्यक्ति पर…
Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…
काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…
Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…
Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…
Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…