<

मां ने तीन बेटियों के साथ खाया जहर, तीन की मौके पर ही मौत, हैरान कर देगा मामला

मध्य प्रदेश के शहडोल में एक मां ने अपनी तीन बेटियों के साथ कीटनाशक का सेवन कर लिया. दो मासूमों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं मां ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. बड़ी बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई.

Shehdol Crime News: मध्य प्रदेश के शहडोल में दिल को दहला देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक 32 वर्षीय महिला ने अपनी तीन बेटियों को जहर खिलाया. इसके बाद खुद भी जहर खाकर अपनी जिंदगी खत्म कर दिया. एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शहडोल जिला मुख्यालय से 125 किलोमीटर दूर ब्योहारी इलाके में पपौंध पुलिस थाना क्षेत्र में आने वाले हिरवार गांव में शनिवार को ये घटना हुई थी. 

शनिवार रात 32 वर्षीय अनीता ने पहले अपनी तीन बेटियों को कीटनाशक दवा खिलाई. इसके बाद खुद भी कीटनाशक खा लिया. 4 वर्षीय रीतिका और 2 वर्षीय कृष्णकुमारी की मौके पर ही मौत हो गई. इसके कुछ देर बाद ही महिला की भी मौत हो गई. वहीं इलाज के दौरान उसकी तीसरी बेटी ने भी दम तोड़ दिया.

SHO ने दी जानकारी

इस बारे में जानकारी देते हुए SHO ने बताया कि एक महिला ने अपनी तीन बेटियों को जहर खिलाकर खुद भी कीटनाशक खा लिया था. सबको लेकर अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टरों ने महिला और उसकी दो बेटियों को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया था. वहीं रविवार को अर्पिता की भी मौत हो गई.

बड़ी बेटी ने पड़ोसियों को क्या बताया?

कहा जा रहा है कि अनीता की बड़ी बेटी अर्पिता ने पड़ोसियों को बताया था कि उसकी मां ने सबको कीटनाशक दे दिया  था. इसके बाद मां ने घर में रखे दस्तावेज़ों, तस्वीरों और कपड़ों के साथ ही अनाज में भी आग लगा दी थी. हालांकि वो उन्हें इसका कारण बताती उससे पहले ही उसकी हालत काफी ज्यादा खराब होने लगा. पुलिस ने इस बारे में बताया कि घटनास्थल से एल्यूमीनियम फॉस्फाइड का एक पैकेट बरामद किया गया है. 

जांच में हुआ ये खुलासा

मामले में जांच करते हुए पुलिस को पड़ोसियों से पता चला है कि अनीता अपने बच्चों के साथ अपने ससुराल वालों से अलग रहती थी. उसका पति एक ड्राइवर है और घटना के समय वो हैदराबाद गया हुआ था. वहीं पुलिस ने महिला के रिश्तेदारों का बयान दर्ज कर लिया है. इस मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. वहीं महिला के पति को भी इस बारे में सूचना दे दी गई है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Bihar News: रजिस्ट्रेशन के लिए प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा को बुलाया ऑफिस, फिर कर दी ऐसी हरकत…, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बांका के एक स्कूल में प्रिंसिपल ने एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन-उत्पीड़न करने की…

Last Updated: October 3, 2026 13:51:35 IST

UP News: मोहब्बत में मेहताब बनी ममता; जागेश संग लिए सात फेरे, दिलचस्प है कहानी

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली मेहताब ममता बन गईं. उन्होंने अपने…

Last Updated: October 3, 2026 13:50:21 IST

IND VS PAK: भारतीय ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान को चटाई धूल

IND VS PAK:शिवम दुबे ने अंतिम ओवर डाला, जिसकी आखिरी गेंद पर उन्होंने हसन नवाज…

Last Updated: October 3, 2026 13:43:49 IST

Haryana News: सुनसान इमारत के अंदर किशोरी को उठाकर अंदर ले गए बदमाश, 4 लोगों ने मिलकर किया गैंग रेप, सहेली पर भी किया हमला

Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद में एक सुनसान इमारत के अंदर चार युवकों ने कथित तौर…

Last Updated: October 3, 2026 13:39:07 IST

IND vs PAK Final: 28 गेंदें, 61 रन और 7 छक्के: अभिषेक शर्मा ने पाक के उड़ाए परखच्चे, तोड़ दिया गेल और ब्रेविस का बड़ा रिकॉर्ड

Abhihsek Sharma Fastest 100 Six Record: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ…

Last Updated: October 3, 2026 13:11:40 IST