Himachal Pradesh News: ऊना जिला परिषद चुनाव में 17 में से 11 सीटें जीतकर भाजपा ने अपना दबदबा कायम कर लिया है. वहीं कांग्रेस को 5 सीटें और एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत प्राप्त की.
ऊना जिला परिषद में भाजपा का प्रभुत्व, 17 में से 11 सीटें जीतकर मचाया धमाल
Himachal Pradesh News: ऊना जिला परिषद चुनाव में 17 में से 11 सीटें जीतकर भाजपा ने अपना दबदबा कायम कर लिया है. वहीं कांग्रेस को 5 सीटें और एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत प्राप्त की.
हिमाचल प्रदेश पंचायत नतीजों में भाजपा की धाक दिख रही है. जिला परिषद चुनाव में ऊना के सभी 17 वार्डों पर जीत दर्ज कर ली हैं. वहीं कांग्रेस के खाते में 5 सीटें आई हैं, जबकि निर्दलीय के हिस्से में 1 सीट आई.
जिला परिषद के चुनाव परिणाम ने स्पष्ट रूप से भाजपा को बढ़त मिली है. पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की जीत के बाद जिला परिषद में भाजपा का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. कांग्रेस पार्टी भी 5 सीटों पर जीत कर कुछ हद तक अपनी डूबती साख को बचाने में कामयाब रहीं. गौरतलब है कि, धनेत वार्ड से पूर्व मंत्री वीरेन्द्र कंवर की करीबी मानी जाने वाली निर्दलीय प्रत्याशी चंचला देवी ने जीत प्राप्त कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है.
वार्ड विजेता प्रत्याशी
मुबारिकपुर-पवनजीत (भाजपा)
कुठेड़ा खैरलां-अरुण लता (भाजपा)
ठठल-सरबन सिंह (कांग्रेस)
सोहारी-योगराज योगी (भाजपा)
लठियाणी-अनीता देवी (भाजपा)
धनेत-चंचला देवी (निर्दलीय)
टक्का-सुमित शर्मा (कांग्रेस)
चताड़ा-अनु ठाकुर (भाजपा)
देहलां-अप्पर अविनाश कुमार (भाजपा)
रायपुर-सहोड़ा बिंदु शर्मा (भाजपा)
बाथू-ज्योति बाला (कांग्रेस)
दुलैहड़-सुलिन्द्र पाल कौर (कांग्रेस)
हरोली-केवल सिंह (कांग्रेस)
पंजावर-इंदु बाला (भाजपा)
अम्बोटा-पवन कुमार (भाजपा)
चलेट-आरती देवी (भाजपा)
भंजाल लोअर-गुरमुख सिंह (भाजपा)
परिणामों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. वहीं कांग्रेस ने भी पांच सीटों पर जीत दर्ज कर अपनी उपस्थिति बनाए रखी है. अब सभी की निगाहें जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव पर टिकी हैं, जहां राजनीतिक समीकरण महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
Abhihsek Sharma Fastest 100 Six Record: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ…
हैदराबाद के संतोषी माता मंदिर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पुजारी पर हमला…
Chris Gayle Record: 2 अक्टूबर को CSA T20 चैलेंज में टाइटन्स और नाइट्स के बीच…
IND vs PAK No Handshake Controversy: क्रिकेट में मैच के बाद हाथ मिलाने की परंपरा…
IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…
Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…