Live TV
Search
Home > क्राइम > Shivpuri Firing: शिवपुरी में बदमाशों का आतंक! बस ऑपरेटर पर बरसाई गोलियां, 15 आरोपियों पर FIR

Shivpuri Firing: शिवपुरी में बदमाशों का आतंक! बस ऑपरेटर पर बरसाई गोलियां, 15 आरोपियों पर FIR

Shivpuri Firing: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहनिवास गांव में रविवार रात एक बस संचालक के घर पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया. इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. हमले में बस संचालक जय सिंह बाल-बाल बच गए, जबकि एक गोली उनके बाएं हाथ को छूते हुए निकल गई.

Written By:
Last Updated: April 27, 2026 11:40:52 IST

Mobile Ads 1x1

Shivpuri Firing News: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहनिवास गांव में रविवार रात एक बस संचालक के घर पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया. इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. हमले में बस संचालक जय सिंह बाल-बाल बच गए, जबकि एक गोली उनके बाएं हाथ को छूते हुए निकल गई.

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सरपंच पति प्रभात रावत, पूर्व मंत्री के भतीजे रोहित धाकड़ सहित 12 नामजद और 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है. पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

पुरानी रंजिश में किया हमला

फरियादी जय सिंह ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले प्रभात, प्रमोद और प्रगट रावत से उनका वर्ष 2017 से विवाद चला आ रहा है. रविवार रात करीब 10:30 बजे तीनों भाई अपने साथियों के साथ 315 बोर की बंदूक, पिस्टल, देशी कट्टा, कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड लेकर जबरन उनके घर में घुस आए.

आरोप है कि प्रमोद रावत ने 315 बोर की बंदूक से फायर किया, जो जय सिंह के बाएं हाथ को छूकर निकल गया. वहीं प्रभात रावत ने पिस्टल से दो राउंड फायर किए. इसके बाद आरोपियों ने घर में मौजूद अन्य लोगों के साथ मारपीट की और घर में तोड़फोड़ भी की.

क्यों हुई फायरिंग?

जय सिंह के अनुसार, आरोपियों ने इलाके में दहशत फैलाकर कथित तौर पर ‘टेरर टैक्स’ वसूलने के लिए गैंग बना रखा है. उनसे भी पैसों की मांग की जा रही थी. मांग पूरी न करने पर इस हमले को अंजाम दिया गया.

पीड़ित ने यह भी बताया कि वर्ष 2017 में भी इसी विवाद के दौरान उन पर फायरिंग की गई थी, जिसमें उनकी आंख में छर्रे लगे थे.

15 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने इस मामले में रोहित धाकड़, प्रभात रावत, प्रमोद रावत, प्रगट रावत, दुष्यंत धाकड़, दीपक रावत, राजकुमार रावत, पवन रावत, छोटू उर्फ अरुण रावत, रवि जाट, आदित्य उपाध्याय और अंकेश दीक्षित सहित 12 नामजद आरोपियों तथा 3 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS