Shivpuri Crime News: मृतका रामसखी धाकड़ के पति स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण धाकड़ की दो शादियां थीं. एक पत्नी गांव में रहती थी, जबकि दूसरी खेत पर रहती थी. रामसखी का बेटा मुनेश धाकड़ अक्सर अपनी सौतेली मां के चरित्र पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था और उन्हें लेकर अपमानजनक बातें कहता था.
शिवपुरी मर्डर केस का खुलासा
MP News: शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम डेहरवारा में 65 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया कि आरोपी महिला के बेटे की हत्या करने आए थे, लेकिन बीच में मां आ गई और वह गोलियों का निशाना बन गई.
पुलिस के अनुसार, मृतका रामसखी धाकड़ के पति स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण धाकड़ की दो शादियां थीं. एक पत्नी गांव में रहती थी, जबकि दूसरी खेत पर रहती थी. बताया गया है कि रामसखी का बेटा मुनेश धाकड़ अक्सर अपनी सौतेली मां के चरित्र पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था और उन्हें लेकर अपमानजनक बातें कहता था.
इसी बात से नाराज होकर सौतेली मां के बेटे पुष्पराज उर्फ प्राकुल धाकड़ ने अपने साथी निकेंद्र रावत के साथ मिलकर मुनेश की हत्या की साजिश रची. 22 अप्रैल 2026 को दोनों आरोपी मुनेश को मारने के इरादे से उसके घर पहुंचे. लेकिन वहां मुनेश की जगह उसकी मां रामसखी सामने आ गई. इसी दौरान आरोपियों ने उन पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना के बाद तेंदुआ थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने डेहरवारा से शिवपुरी तक लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और साइबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई.
30 अप्रैल 2026 को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरमानी निवासी निकेंद्र रावत (23) और पुष्पराज उर्फ प्राकुल धाकड़ (21) को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त 32 बोर की पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है.
इस कार्रवाई में तेंदुआ थाना प्रभारी उप निरीक्षक नीतू सिंह धाकड़, उप निरीक्षक जितेंद्र जाट, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक विकास चौहान, आरक्षक महेंद्र यादव तथा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…
पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…