Live TV
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > Shivpuri News: मां के अपमान का बदला लेने की रची साजिश, फिर सौतेले भाई को मारने पहुंचा, लेकिन सौतेली मां को उतार दिया मौत के घाट

Shivpuri News: मां के अपमान का बदला लेने की रची साजिश, फिर सौतेले भाई को मारने पहुंचा, लेकिन सौतेली मां को उतार दिया मौत के घाट

Shivpuri Crime News: मृतका रामसखी धाकड़ के पति स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण धाकड़ की दो शादियां थीं. एक पत्नी गांव में रहती थी, जबकि दूसरी खेत पर रहती थी. रामसखी का बेटा मुनेश धाकड़ अक्सर अपनी सौतेली मां के चरित्र पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था और उन्हें लेकर अपमानजनक बातें कहता था.

Written By:
Last Updated: May 1, 2026 20:57:19 IST

Mobile Ads 1x1

MP News: शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम डेहरवारा में 65 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया कि आरोपी महिला के बेटे की हत्या करने आए थे, लेकिन बीच में मां आ गई और वह गोलियों का निशाना बन गई.

पुलिस के अनुसार, मृतका रामसखी धाकड़ के पति स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण धाकड़ की दो शादियां थीं. एक पत्नी गांव में रहती थी, जबकि दूसरी खेत पर रहती थी. बताया गया है कि रामसखी का बेटा मुनेश धाकड़ अक्सर अपनी सौतेली मां के चरित्र पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था और उन्हें लेकर अपमानजनक बातें कहता था.

पुष्पराज ने रची थी मुनेश की हत्या की साजिश

इसी बात से नाराज होकर सौतेली मां के बेटे पुष्पराज उर्फ प्राकुल धाकड़ ने अपने साथी निकेंद्र रावत के साथ मिलकर मुनेश की हत्या की साजिश रची. 22 अप्रैल 2026 को दोनों आरोपी मुनेश को मारने के इरादे से उसके घर पहुंचे. लेकिन वहां मुनेश की जगह उसकी मां रामसखी सामने आ गई. इसी दौरान आरोपियों ने उन पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद तेंदुआ थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने डेहरवारा से शिवपुरी तक लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और साइबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई.

32 बोर की पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद

30 अप्रैल 2026 को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरमानी निवासी निकेंद्र रावत (23) और पुष्पराज उर्फ प्राकुल धाकड़ (21) को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त 32 बोर की पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है.

इस कार्रवाई में तेंदुआ थाना प्रभारी उप निरीक्षक नीतू सिंह धाकड़, उप निरीक्षक जितेंद्र जाट, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक विकास चौहान, आरक्षक महेंद्र यादव तथा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS