Sidhi Latest News: सीधी कलेक्टर ने जिले के सभी उपार्जन केंद्रों को निर्देशित किया है कि गेहूं के सुरक्षित भंडारण के लिए तत्काल आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति न हो और किसानों के हितों की पूर्ण सुरक्षा हो सके.
सीधी में भीगा गेंहू
MP News: सीधी जिले के चौफाल स्थित गेहूं खरीदी केंद्र के औचक निरीक्षण में गंभीर लापरवाही सामने आई है. सीधी कलेक्टर द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उपार्जित गेहूं खुले में रखा गया था, जिससे बारिश/नमी के कारण बड़ी मात्रा में गेहूं भीग गया. इस अव्यवस्था के चलते किसानों की उपज को नुकसान पहुंचा है.
वहीं निरीक्षण में यह भी स्पष्ट हुआ कि गेहूं के सुरक्षित भंडारण के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं नहीं की गई थीं, जबकि इस संबंध में पूर्व में निर्देश भी जारी किए गए थे. इसके बावजूद व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया.
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र प्रभारी शैलेन्द्र सिंह चौहान को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसानों को हुए नुकसान की भरपाई संबंधित प्रभारी से कराई जाएगी.
सीधी कलेक्टर ने जिले के सभी उपार्जन केंद्रों को निर्देशित किया है कि गेहूं के सुरक्षित भंडारण के लिए तत्काल आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति न हो और किसानों के हितों की पूर्ण सुरक्षा हो सके.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…