Maulana Tausif Raza Majhari: बिहार के 30 वर्षीय मौलाना तौसीफ रजा मजहरी का बरेली के पास रेलवे ट्रैक के पास शव मिला है. बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने मौलान को ट्रेन से नीचे फेंक दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. इस मामले में असदुद्दीन ओवैसी और इमरान प्रतापगढ़ी ने कार्रवाई की मांग की है.
बिहार के मौलाना का बरेली में रेलवे ट्रैक के पास मिला शव
Maulana Dead Body Found in Bareilly: बिहार के 30 वर्षीय मौलवी मौलाना तौसीफ रजा मजहरी 26 अप्रैल 2026 को बरेली के पास रेलवे ट्रैक के पास मृत पाए गए. एक तरफ अधिकारियों द्वारा इसे एक दुर्घटना बताया जा रहा है. वहीं, दूसरी तरफ परिवार का आरोप है कि उन पर हमला किया गया और उन्हें चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया. सामने आई कॉल रिकॉर्डिंग के में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि लोग नशे में थे, गाली-गलौज कर रहे थे और उन्हें पीट रहे थे और उन्होंने पुलिस को बुलाने के लिए कहा.
उनकी पत्नी ने बताया कि यात्रा के दौरान उन्होंने उनसे संपर्क किया था और कहा था कि उन पर हमला हो रहा है और उन पर चोरी का झूठा आरोप लगाया जा रहा है.
उनकी पत्नी का आरोप है कि उन्होंने वीडियो कॉल पर इस हमले को अपनी आंखों से देखा. बताया जा रहा है कि मौलाना एक इमाम और मदरसे में शिक्षत थे. एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बरेली गए थे और घर लौट रहे थे. तभी यह घटना घटी.
इस पूरे मामले पर एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखते कहा कि मुझे उम्मीद है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, जिनकी वजह से ट्रेन में मौलाना तौसीफ रजा की हत्या और मृत्यु हुई.
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखा कि बिहार के किशनगंज ठाकुरगंज के भोगडाबर स्थित बखोतोली गांव के निवासी मौलाना तौसीफ़ से जुड़ी यह घटना बेहद चौंकाने वाली है. उनके परिवार का आरोप है कि बरेली कैंट के पास ट्रेन संख्या 04314 में उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया. बाद में उनका शव रेलवे ट्रैक के पास मिला.
मृतक की पत्नी का दावा है कि घटना के समय उनके पति ने उन्हें वीडियो कॉल किया था, जिसमें उन्होंने अपने साथ हो रही मारपीट के बारे में बताया था और कॉल कटने के ठीक बाद ही ट्रैक के पास से उनका शव बरामद कर लिया गया. इसके अलावा, इमरान प्रतापगढ़ी ने लिखा कि बरेली पुलिस द्वारा दी गई यह सफाई कि वे खिड़की के पास बैठे-बैठे सो गए थे और नीचे गिर गए. जिससे उनकी मृत्यु हो गई. इस बात की ओर इशारा करती है कि इस घटना की गहन जांच किए जाने की आवश्यकता है. क्योंकि मृतक की पत्नी के पास अपने पति के साथ हुई बातचीत की एक रिकॉर्डिंग मौजूद है, जिसमें वे उन्हें अपने साथ हो रही मारपीट के बारे में बता रहे हैं.
यह भी पढ़ें – ‘मैं स्कूल तोड़ दूंगा’ टीचर से नाराज हुआ बच्चा, दी धमकी, बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, देखें वीडियो
इसके अलावा, उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से अनुरोध करते हुए कहा कि वे इस मामले की उच्च-स्तरीय जांच के आदेश दें, ताकि स्थानीय पुलिस के साथ-साथ रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी इस मामले की सच्चाई सामने ला सकें और दोषियों की पहचान की जा सके.
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…