Live TV
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > Singrauli News: फुटबॉल खेलने निकला किशोर कुंड में डूबा, दूसरे दिन मिला शव, इलाके में फैला शोक

Singrauli News: फुटबॉल खेलने निकला किशोर कुंड में डूबा, दूसरे दिन मिला शव, इलाके में फैला शोक

Singrauli News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में फुटबॉल खेलने के लिए घर से निकले 15 वर्षीय किशोर गुलाम वारिस की संदिग्ध परिस्थितियों में कुंड में डूबने से मौत हो गई. सोमवार सुबह उसका शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई.

Written By:
Last Updated: April 27, 2026 17:01:00 IST

Mobile Ads 1x1

Singrauli News: फुटबॉल खेलने के लिए घर से निकले 15 वर्षीय किशोर गुलाम वारिस की संदिग्ध परिस्थितियों में कुंड में डूबने से मौत हो गई. सोमवार सुबह उसका शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई. मृतक गुलाम वारिस, मोहम्मद जुल्फिकार का इकलौता बेटा था और क्राइस्ट ज्योति स्कूल में कक्षा 10वीं का छात्र था.

परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह करीब 6 बजे गुलाम वारिस अपने दोस्तों अभिनेन्द्र, प्रतीक और रवि के साथ फुटबॉल खेलने की बात कहकर घर से निकला था. बाद में वह झिगुरदा स्थित हनुमान मंदिर के पीछे बने कुंड में नहाने चला गया. सुबह करीब 9 बजे जब उसके पिता धनबाद से लौटे, तो बेटे के घर पर न मिलने पर उन्होंने उससे संपर्क करने की कोशिश की. दोस्तों को फोन किया गया, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया. बाद में उनके परिजनों से संपर्क करने पर घटना की जानकारी मिली.

घटनास्थल से दूर मिला फुटबॉल

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और गुलाम वारिस की तलाश शुरू की गई. इस बीच, घटनास्थल से काफी दूर सड़क किनारे उसका फुटबॉल मिलने से परिजनों की शंका और गहरा गई. दोस्तों का कहना था कि उसे बचाने के प्रयास में फुटबॉल पानी में फेंकी गई थी, लेकिन उसका दूर सड़क किनारे मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है.

रविवार देर शाम तक स्थानीय लोग मोरवा से दूर जंगलों के बीच स्थित कुंड में टायर की नाव बनाकर खोजबीन करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली. सोमवार सुबह बनारस से एनडीआरएफ टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन उससे पहले परिजनों और स्थानीय लोगों ने स्वयं सर्च ऑपरेशन शुरू किया. करीब सुबह 8:30 बजे किशोर का शव कुंड से बरामद कर लिया गया.

घटना की सूचना मिलते ही अनपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि परिजनों ने पहले ही मोरवा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी. चूंकि घटनास्थल उत्तर प्रदेश सीमा में आता है, इसलिए मामले की जांच अनपरा पुलिस द्वारा की जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS