<

Singroli News: मोरवा में बिजली सुधार कार्य के दौरान हादसा, करंट लगने से विद्युत कर्मी की मौत से हड़कंप

Singroli News: सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी. बता दें कि, बिजली सुधार कार्य के दौरान एक विद्युत कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई. घटना देर शाम की बताई जा रही है, जब आंधी और बारिश के कारण बाधित बिजली व्यवस्था को ठीक करने के लिए कर्मचारी फील्ड में काम कर रहे थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपरखड़ निवासी राजकुमार बैस ट्रांसफार्मर में जंपर सुधारने के लिए प्रेमकांता गैस गोदाम के पास लगे बिजली के खंभे पर चढ़े थे.

Singroli News: सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी. बता दें कि, बिजली सुधार कार्य के दौरान एक विद्युत कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई. घटना देर शाम की बताई जा रही है, जब आंधी और बारिश के कारण बाधित बिजली व्यवस्था को ठीक करने के लिए कर्मचारी फील्ड में काम कर रहे थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपरखड़ निवासी राजकुमार बैस ट्रांसफार्मर में जंपर सुधारने के लिए प्रेमकांता गैस गोदाम के पास लगे बिजली के खंभे पर चढ़े थे. घटना के बाद से विभाग में हड़कंप का माहौल है.

डीजी सेट से रिटर्न लाइन में करंट आने की आशंका

बताया जा रहा है कि कार्य शुरू करने से पहले विभागीय कर्मचारियों द्वारा ट्रांसफार्मर से डीजी सप्लाई बंद कर दी गई थी. इसके बावजूद आशंका जताई जा रही है कि आरआर इंजीनियरिंग और कमिन्स द्वारा उपयोग किए जा रहे डीजी सेट से रिटर्न लाइन में करंट प्रवाहित हो गया. इसी दौरान राजकुमार बैस करंट की चपेट में आ गए. तेज झटका लगने से वह बिजली के खंभे से नीचे गिर पड़े, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई.

हादसे के बाद जांच में जुटी पुलिस

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और सहकर्मियों ने उन्हें उपचार के लिए एनसीएल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है. वहीं, मोरवा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस और संबंधित विभागीय अधिकारी घटना के वास्तविक कारणों की पड़ताल में जुटे हुए हैं.

(Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.)

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST