<

MP: ‘मामा की दुआएं…’, सीहोर में बेटियों के ‘मामा’ बने शिवराज सिंह चौहान, सामूहिक विवाह सम्मेलन में गाया भावुक गीत

Sehore News: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवदंपतियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत कर रहे सभी बेटी-दामाद सुख, समृद्धि और प्रेम के साथ अपना जीवन व्यतीत करें.

MP News: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर में अपने संसदीय क्षेत्र की बुधनी विधानसभा अंतर्गत ग्राम पिपलानी में आयोजित आदर्श गोंड समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया. इस अवसर पर उन्होंने वर-वधुओं पर पुष्पवर्षा कर उनके सुखद और समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की.

कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने भावुक अंदाज में बेटियों के लिए गीत गाया- “बेटियों, मामा की दुआएं लेती जाओ, तुमको सुखी संसार मिले…”. उनका यह स्नेहपूर्ण अंदाज उपस्थित लोगों के दिलों को छू गया.

मैं मंत्री या नेता के रूप में नहीं आया- शिवराज सिंह चौहान

अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “मैं यहां मंत्री या नेता के रूप में नहीं, बल्कि बेटियों के मामा के रूप में उन्हें आशीर्वाद देने आया हूं.” उन्होंने नवदंपतियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत कर रहे सभी बेटी-दामाद सुख, समृद्धि और प्रेम के साथ अपना जीवन व्यतीत करें.

शिवराज सिंह चौहान ने मां नर्मदा से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनके ये सभी बच्चे जीवनभर खुश रहें और उन पर सदैव कृपा बनी रहे. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय विधायक उपस्थित रहे. समारोह का माहौल उत्साह, उल्लास और भावनाओं से सराबोर रहा.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST