MP News: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर में अपने संसदीय क्षेत्र की बुधनी विधानसभा अंतर्गत ग्राम पिपलानी में आयोजित आदर्श गोंड समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया. इस अवसर पर उन्होंने वर-वधुओं पर पुष्पवर्षा कर उनके सुखद और समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की.
कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने भावुक अंदाज में बेटियों के लिए गीत गाया- “बेटियों, मामा की दुआएं लेती जाओ, तुमको सुखी संसार मिले…”. उनका यह स्नेहपूर्ण अंदाज उपस्थित लोगों के दिलों को छू गया.
मैं मंत्री या नेता के रूप में नहीं आया- शिवराज सिंह चौहान
अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “मैं यहां मंत्री या नेता के रूप में नहीं, बल्कि बेटियों के मामा के रूप में उन्हें आशीर्वाद देने आया हूं.” उन्होंने नवदंपतियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत कर रहे सभी बेटी-दामाद सुख, समृद्धि और प्रेम के साथ अपना जीवन व्यतीत करें.
बेटियों,
मामा की दुआएँ लेती जाओ, तुमको सुखी संसार मिले… pic.twitter.com/dLcdSjJ917— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 30, 2026
शिवराज सिंह चौहान ने मां नर्मदा से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनके ये सभी बच्चे जीवनभर खुश रहें और उन पर सदैव कृपा बनी रहे. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय विधायक उपस्थित रहे. समारोह का माहौल उत्साह, उल्लास और भावनाओं से सराबोर रहा.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.