<
Categories: राज्य

तोते खा गए 200 पेड़ के अनार, किसान ने पीट लिया माथा, पहुंचा कोर्ट, कर दी ये मांग, फिर…

महाराष्ट्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां तोते किसान की अनार की फसल खा गए. इसके बाद मामला कोर्ट में पहुंचा, तो कार्ट ने आदेश दिया कि इसकी भरपाई सरकार को करनी पड़ेगी.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के वर्धा में कुछ तोते एक किसान के पेड़ों पर लगे अनारों को खा गए. इसके बाद किसान अपने नुकसान को लेकर कोर्ट पहुंचा और अपनी फसल के लिए मुआवजा मांग लिया. इसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने कई सालों तक मामले में सुनवाई करते हुए आदेश दिया कि किसान के नुकसान की भरपाई सरकार को करनी होगी. अदालत ने कहा कि ये सभी तोते और दूसरे पक्षी वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत वन्य प्राणी हैं. अगर उनके कारण नागरिकों को परेशानी होती है, तो राज्य सरकार को उसकी भरपाई करनी होगी.

कब और क्या हुआ फैसला?

न्यायमूर्ति उर्मिला जोशी-फाल्के और निवेदिता मेहता की नागपुर पीठ ने इस मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि अगर संरक्षित प्रजातियों के कारण हुए नुकसान के लिए किसानों को मुआवजा नहीं मिलता है, तो वे लोग ऐसे उपाय का सहारा ले सकते हैं, जो वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाते हैं. अगर ऐसा होता है कि अधिनियम का मूल उद्देश्य फेल हो जाता है. इस अधिनियम के तहत तोतों को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है. इसके कारण 24 अप्रैल को किसान के पक्ष में ये आदेश पारित किया गया था. 

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के वर्धा जिले के हिंगी गांव में एक 70 वर्षीय किसान महादेव डेकाटे ने याचिका दायर की थी. इसमें उन्होंने दावा किया था कि मई 2016 में पास के वन्यजीव अभयारण्य से कुछ जंगली तोते आए. उन्होंने 200 पेड़ों की फसल को बर्बाद कर दिया. इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए 200 रुपये प्रति पेड़ का भुगतान करने का आदेश दिया है. ये भुगतान राज्य सरकार करेगी. 

राज्य सरकार ने जताया विरोध

हालांकि राज्य सरकार ने इस याचिका का विरोध करते हुए दावा किया है कि अतीत में कई ऐसे मामले आए, जिसमें प्रस्ताव जारी किए गए थे. इसमें कहा गया था कि मुआवजा केवल तभी दिया जाता है, जब जंगली हाथी और भैंसे फलदार पेड़ों को क्षतिग्रस्त करते हैं. इस पर कोर्ट ने कहा कि ये तर्क मानने लायक नहीं है. उन्होंने कहा कि ये आदेश भी प्रभावित किसानों को उनके नुकसान की भरपाई करने के लिए ही किया गया था.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST