Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > अचानक आई बदबू और फिर.. धूं-धूं कर जल उठी CNG कार! अधिकारी की सूझबूझ ने बचाई जान, मंजर देख छूटे लोगों के पसीने

अचानक आई बदबू और फिर.. धूं-धूं कर जल उठी CNG कार! अधिकारी की सूझबूझ ने बचाई जान, मंजर देख छूटे लोगों के पसीने

उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पर ब्लॉक जा रहे ग्राम पंचायत अधिकारी की कार में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते ग्राम विकास अधिकारी ने बाहर निकलकर किसी तरीके से अपनी जान बचाई, कार में आग लगने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Written By:
Last Updated: May 3, 2026 11:43:02 IST

Mobile Ads 1x1

गर्मी के बढ़ते पारे को देखते हुए विशेषज्ञ लगातार कार और अन्य वाहनों के चालकों को सावधानी बरतने  की सलाह दे रहे हैं, क्योंकि तेज तापमान के कारण कई बार वाहन आग पकड़ सकते हैं, जिससे जान-माल की हानि हो सकते हैं. ऐसा ही एक हादसा यूपी के बहराइच शहर से सामने आ रहा है, जहां शनिवार को सुबह तड़के पुलिस लाइन मार्ग एक सीएनजी कार में अचानक आग लग गई. हालांकि कार में सवार ग्राम विकास अधिकारी ने सूझबूझ दिखाते हुए कार को साइड में पार्क किया और खुद कार से निकलककर बाहर  आ गए. इस दुर्घटना के समय में राहगीरों में हडकंप मच गया.

क्या है मामला?

यूपी के श्रावस्ती जनपद के इकौना ब्लॉक में ग्राम पंचायत अधिकारी राकेश वर्मा रोजाना की तरह ड्यटी करने बहराइच से इकौना जा रहा थे कि तभी पुलिस लाइन्स से गुजरते समय अचानक उनकी कार में आग लग गई. राकेश वर्मा को कार में अजीब-सी गंध और गर्मी महसूस होने लगी. शक हुआ तो राकेश वर्मा ने कार को सड़क किनारे लगा दी और खुद बाहर आ गए.

आग के गोले में बदली कार

राकेश वर्मा जैसे ही कार से बाहर आए आग की लपटें कार को अपनी चपेट में लेने लगी. कार के अंदर लगी आग ने बाहर से भी कार को घेर लिया. इस दौरान कार से काले रंग का धुआं निकलने लगा. कोतवाली देहात के पुलिस लाइन में हुई इस घटना ने कार को पूरी तरह से राख कर दिया है.

पुलिस ने रोका यातायात

इस घटना से इलाके में हडकंप मच गया और जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई. सबसे पहले दूसरे वाहनों  की सुरक्षा के लिए यातायात रोक दिया  गया, ताकि आग दूसरे वाहनों को अपनी चपेट में न लें. इस घटना के कारण बलरामपुर, गोंडा और श्रावस्ती बाईपास मार्ग पर लंबा जाम लग गया. इ घटना के कुछ समय बाद दमकल टीम भी पहुंच गई, लेकिन तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी.

अनुमान लगाया जा रहा है कि कार में शॉर्ट शर्किट के कारण आग लगी होगी, हालांकि इस मामले में जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें:- हंसते-खेलते निकला था परिवार, तेज धमाका निगल गया कार: घंटो के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया!

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts. 

MORE NEWS