यूपी के चंदौली में व्यवसायियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है. यहां एक बिल्डिंग मटेरियल की खरीद-बिक्री करने वाले व्यवसायी पर दिन-दहाड़े हमला हुआ. जहां जमीनी विवाद के सिलसिले में बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां बाजार में दबंगों ने लात-घूंसों से व्यवसायी की पिटाई की. मंगलवार दोपहर को हुई इस वारदात में व्यवसायी संजय सिंह को गहरी चोटें आईं, लेकिन पुलिस अब तक इस मामले में कोई एक्शन नहीं ले पाई है.
क्या है पूरा मामला?
इस घटना के पीड़ित व्यवसायी संजय सिंह का कहना है कि पहले हमलावर दुकान में घुंसे और तोड़-फोड़ करने लगे. इस दौरान दबंगों ने दुकान में रखे सामान को फेंकना शुरू कर दिया और विरोध करने पर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी. इस घटना की जानकारी पीडित ने बलुआ पुलिस प्रशासन को दी और 2 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है.
कट्टा दिखाके जान से मारने की धमकी
व्यवसायी संजय सिंह ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि निदिलपुर निवासी अभिषेक सिंह उर्फ पिंटू और शिव प्रताप सिंह उर्फ सन्नी ने दुकान में घुंसके उन पर हमला किया और मारपीट के दौरान बार-बार कट्टा निकालके जान से मारने की धमकी देने लगे. रिपोर्ट्स की मानें तो पीड़ित व्यवसायी संजय सिंह लक्ष्मणगढ़ के रहने वाले हैं और चहनियां कस्बा में अपने मकान के अंदर ही बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान चलाते हैं. रविवार दोपहर की हिंसा में शामिल दबंगों ने भूमि विवाद के कारण उनकी आंख और शरीर के हिस्सों पर गहरा वार किया. इससे संजय सिंह के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है.
पुलिस प्रशासन कहां है?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना को 20 घंटे से अधिक हो चुके हैं, लेकिन दबंगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इस घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट में बलुआ थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित व्यवसायी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.