Live TV
Search
Home > क्राइम > शादी का जश्न… मातम में बदला! विदा होके घर वापस नहीं लौट पाए 4 अपने, 3 अलग-अलग हादसों ने ले ली जान!

शादी का जश्न… मातम में बदला! विदा होके घर वापस नहीं लौट पाए 4 अपने, 3 अलग-अलग हादसों ने ले ली जान!

एपी के कटनी में हुए लगातार तीन भयावह हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई. हादसे में जान गंवाने लोग शादी समारोह से हंसी-खुशी वापस लौट रहे थे. इस घटना की जांच की जिम्मेदारी पुलिस के हाथों में पहुंच चुकी है. जानें कैसे हुए लगातार 3 मामले-

Written By:
Last Updated: 2026-04-27 15:34:16

Mobile Ads 1x1

आए दिन रोड़ हादसों में हजारों लोग अपना जान गंवा रहे हैं. इनमें से ज्यादातर मामले वो हैं, जो शादी जैसे फंक्शन में जा रहे या वापस लौट रहे होते हैं. ऐसी ही भयावह घटना सामने आई है मध्य प्रदेश के कटनी जिले से, जहां बाकल और बहोरीबंद क्षेत्र में सोमवार को हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक शादी समारोह से लौट रहे थे, जिसके बाद ये दुर्घटना हुई. इस हादसे के बाद से परिवारों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.

कैसे हुए 3 हादसे

पहला हादसा बाकल थाना क्षेत्र के ढेरा फाटक मोड़ के पास हुआ. यहां एक तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया. हादसा इतना भीषण था कि वाहन सवार छुरिया निवासी 18 वर्षीय सौरभ लोधी और 21 वर्षीय आशीष लोधी की मौके पर ही मौत हो गई.

दूसरी घटना खमतरा मोड़ के पास हुई, जहां एक वाहन की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में पिपरिया निवासी 32 वर्षीय मोहन चौधरी की जान चली गई.

वहीं तीसरा हादसा बहोरीबंद थाना क्षेत्र के पौड़ी-पिपरिया मार्ग पर हुआ. इस सड़क दुर्घटना में चनपुरा निवासी 38 वर्षीय रिखीराम पटेल की मौत हो गई.

शादी से विदा होके घर नहीं लौट पाए

जानकारी के अनुसार, चारों मृतक अपने रिश्तेदारों के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान अलग-अलग स्थानों पर ये हादसे हो गए.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी. चारों शवों का पोस्टमार्टम बहोरीबंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जाएगा.

इन दर्दनाक हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और वाहन चलाते समय सतर्कता बरतने की आवश्यकता को रेखांकित किया है.

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.

MORE NEWS