<

CM Kisan 14th Installment Update: क्या मई में आएंगे ₹4,000? किन किसानों को नहीं मिल पाएगी 14वीं और 15वीं किस्त

CM Kisan 14th Installment Update: मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के 8 लाख लाभार्थी किसान अपनी 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, जबकि 15वीं किस्त की समयसीमा भी करीब आ रही है. ऐसे में किसानों को सलाह दी जा रही है कि वो पैसा आने से पहले 2 काम अवश्य करा लें. ऐसा न करने पर आपकी किस्तें अटक सकती हैं. जानिए कब तक किसानों के खाते में आ सकते हैं ₹4,000-

CM Kisan 14th Installment Update: मध्य प्रदेश लाखों अन्नदाताओं को राज्य सरकार से मिलने वाली किसान कल्याण योजना की आर्थिक सहायता को लेकर काफी सस्पेंस बना हुआ है. खेती-किसानी से जुड़े छोटे-मोटे कार्यों के लिए लाखों किसान इसी मदद पर निर्भर हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि मई में 14वीं और 15वीं दोनों किस्तें एक साथ ट्रांसफर की जा सकती हैं. हालांकि इस मामले में राज्य सरकार ने कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है, लेकिन ये जानना जरूरी है कि सरकार इन दिनों लाभार्थियों का डेटा वेरिफिकेशन कर रहे हैं. जो किसान लाभार्थी नहीं हैं, उनके नाम हटाए जा सकते हैं. ऐसी स्थिति में आवश्यक है कि जो किसान लाभार्थी हैं, वो वेरिफिकेशन के साथ-साथ अपने स्टेटस चेक करते रहें. इसके लिए प्रोसेस नीचे दी गई है-

कैसे चेक करें लिस्ट में नाम?

यदि आप भी सीएम किसान कल्याण और पीएम किसान के लाभार्थी हैं और आर्थिक सहायता ले रहे हैं तो आपके लिए जरूरी हो जाता है कि अपने स्टेटस को चेक करते रहें-

  • इसके लिए आप जन सुविधा केंद्र या ऑफशियल साइट saara.mp.gov.in पर जा सकते हैं
  • होम पेज पर ‘मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना हितग्राही स्थिति’ पर क्लिक करें.
  • नया पेज पर अपना आधार नंबर, बैंक खाता नंबर या पीएम किसान आईडी को भरना होगा.
  • इसके बाद कैप्चा कोड को फिल करके सर्च करें और अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को भरें.
  • इसे सब्मिट करने पर आपको अपना लाभार्थी स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा.

क्या आपको मिलेंगे 4,000?

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत वही किसान 14वीं और 15वीं किस्त का लाभ ले पाएंगे, जो पहले से ही केंद्र सरकार की पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे हैं. इसके पीछे का कारण है पात्रता. 

  • ये दोनों ही योजनाएं छोटे और सीमांत किसानों के लिए चलाई जा रही हैं, जिनकी रोजी-रोटी 2 हेक्टेयर यानी 5 एकड़ जमीन पर टिकी है.
  • यदि किसान को पेंशनधारी है, टैक्सपेयर है या घर में सरकारी कर्मचारी हैं तो भी सीएम किसान कल्याण और पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा.
  • किसानों की जमीन का रिकॉर्ड सही होना चाहिए, ई-केवाईसी वेरिफिकेशन और फार्मर्स आईडी भी अपडेटिड हो.

इसी के आधार पर राज्य सरकार लाभार्थियों का वेरिफिकेशन कर रही है, जिसके तहत लिस्ट से अपात्र किसानों के नाम हटाए जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- PM Kisan 23rd Installment: इस एक गलती से नहीं मिलेगी आपको पीएम किसान की 23वीं किस्त, अभी कर लें ये काम पूरा

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है. 

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST