<

हत्यारा निकला सलीम वास्तिक, कारोबारी के बेटे की हत्या की थी, 25 साल से था फरार; दिल्ली पुलिस ने धर दबोचा

Salim Vastik: एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक को दिल्ली पुलिस ने गाजियाबाद से किया गिरफ्तार. जहां वह काफी समय से अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था. वह कई सालों से पुलिस को चकमा दे रहा था.

पूर्व मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है. यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने की. बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से फर्जी नाम और छिपी हुई पहचान के साथ गाजियाबाद में रह रहा था.

25 साल से चल रहा था फरार

पुलिस के अनुसार, सलीम वास्तिक हत्या और अपहरण जैसे गंभीर मामलों में वांटेड था और दिल्ली की एक अदालत उसे दोषी भी ठहरा चुकी है. जांच में उसकी असली पहचान सलीम खान के रूप में सामने आई है, जो नूर हसन का बेटा और शामली के नानूपुरा गांव का रहने वाला है. वह पिछले करीब 25 वर्षों से फरार चल रहा था. उसके खिलाफ दिल्ली के गोकलपुरी थाने में अपहरण, जबरन वसूली और हत्या के कई मामले दर्ज हैं.

कोर्ट ने सुनाई थी उम्रकैद की सजा

साल 1995 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के एक कारोबारी के 13 वर्षीय बेटे संदीप बंसल का अपहरण करके सलीम वास्तिक ने हत्या कर दी थी. इस मामले में उसे दोषी पाया गया. जिसके तहत साल 1997 में कोर्ट ने सलीम और उसके साथी को उम्रकैद की सजा सुना दी. फिर तीन साल बाद साल 2000 में दिल्ली उच्च न्यायालय ने अंतरिम जमानत दी, जिसके बाद वह फरार हो गया और कभी नहीं लौटा. 

पुलिस ने कैसे पता लगाया?

फरार होने के बाद उसने अपने आपको मृत घोषित कर दिया और अपनी पहचान सलीम खान से सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक कर ली. इसके बाद इधर-उधर घूमता रहा. इतना ही नहीं, उसने एक्स मुस्लिम होकर सोशल मीडिया पर वीडियोज बनाने लगा, जिससे वह और चर्चित हो गया. फिर वह गाजियाबाद के लोनी में जाकर रहने लगा और बिजनेस भी करने लगा. लेकिन पुलिस कई सालों की उसकी खोजबीन कर रही थी. धीरे-धीरे उसी पहचान, फिंगर प्रिंट के माध्यम से दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Share
Published by
Kamesh Dwivedi
Tags: salim vastik

Recent Posts

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST