Nishant Kumar: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव होता दिखाई दे रहा है. एक तरफ जहां नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय है तो दूसरी तरफ निशांत कुमार के डिप्टी सीएम बनने की अटकलें लगाई जा रही है. हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. उनके डिप्टी सीएम बनने की अटकलें लगाई जा रही हैं.
Nishant Kumar: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का मन बना लिया है. ऐसे में अटकलें लगाई जा रही है कि निशांत कुमार बिहार के डिप्टी सीएम बन सकते हैं. हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
इस बीच, ये भी जानकारी सामने आ रही है कि नीतीश कुमार 10 अप्रैल, 2026 तक बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि निशांत कुमार ने कितनी पढ़ाई की है? फिलहाल वे क्या करते हैं?
पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर निशांत ने मेसरा के बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएशन किया है. 20 जुलाई, 1975 को नीतीश कुमार और स्वर्गीय मंजू कुमारी सिन्हा के घर जन्मे निशांत ज्यादातर पब्लिक लाइफ से दूर रहे हैं और लो प्रोफाइल रहने के लिए जाने जाते हैं. हाल के खुलासों से पता चलता है कि निशांत कुमार की नेट वर्थ लगभग ₹3.61 करोड़ है, जिसमें से ज्यादातर उनकी मां से विरासत में मिली संपत्ति है.
जदयू नेता श्रवण कुमार ने हाल ही में संकेत दिया था कि निशांत के पॉलिटिक्स में आने के बारे में जल्द ही ऑफिशियल घोषणा की जा सकती है. इसको लेकर उन्होंने पीटीआई को बयान देते हुए कहा कि होली से एक दिन पहले मेरे पास बिहार के लोगों के साथ शेयर करने के लिए कुछ अच्छी खबर है. कुछ समय से मांग चल रही थी. जदयू के अंदर और राज्य के युवाओं के बीच ये चर्चा शुरू हो गई है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत पॉलिटिक्स में आएं. इसके लिए रास्ता साफ हो गया है और एक-दो दिन में ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया जाएगा.
राजनीति में उनका संभावित आना नीतीश के लिए एक बड़ा बदलाव है, जो पारंपरिक रूप से वंशवाद की राजनीति के खिलाफ बोलते रहे हैं. यह परिवर्तन 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए की भारी जीत और जदयू कैडर के एक साफ राजनीतिक उत्तराधिकार तय करने के बढ़ते दबाव के बाद हुआ है. बिहार चुनाव 2025 के दौरान कयास लगाए जा रहे थे कि निशांत राज्य के चुनाव लड़ेंगे और उन्हें कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है. लेकिन तब ऐसा नहीं हुआ.
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…
Pakistan terror links: कर्नाटक के बीदर में 24 वर्षीय विशाल कुमार मेट्रे को पाकिस्तान स्थित…
Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…
लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…