उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 107 में सड़क किनारे खड़ी एक कार से एक युवक और युवती के शव बरामद हुए हैं. केस की जांच के दौरान एक मैसेज मिला है, जो लड़के ने लड़की को भेजा था. यह मैसेज इस ओर संकेत करता है कि शायद लड़की रिश्ते से मुंह मोड़ रही थी, जिस वजह से ये कदम उठाया गया.
नोए़़डा में गाड़ी में मिला कपल का शव
Noida Couple Death Case: उत्तर प्रदेश के नोएडा में वैलेंटाइन डे के दिन एक सनसनीखेज घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है. सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 107 में सड़क किनारे खड़ी एक कार से एक युवक और युवती के शव बरामद हुए हैं. दोनों के सिर में गोली लगी हुई थी और कार के अंदर पिस्तौल भी मिली है.
इस केस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इसमें कई राज से पर्दा उठ रहा है. ऐसा ही एक मैसेज मिला है, जो लड़के ने लड़की को भेजा था. यह मैसेज इस ओर संकेत करता है कि शायद लड़की रिश्ते से मुंह मोड़ रही थी, जिस वजह से ये कदम उठाया गया.
शनिवार (14 फरवरी 2026) को दादरी रोड के पास लोगों ने कार को लंबे समय से खड़ी देखा. अंदर झांकने पर दो शव दिखे, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जांच की तो पता चला कि युवक के हाथ में पिस्तौल थी. दोनों शव खून से लथपथ थे. सूत्रों के अनुसार, प्रेमी ने पहले प्रेमिका को गोली मारी, फिर खुद को शूट कर लिया. कार में खून के धब्बे और कारतूस भी बरामद हुए हैं.
घटना स्थल पर शांति व्यवस्था बनी रही, लेकिन आसपास के लोग हताहत से स्तब्ध हैं. पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आगे की कार्रवाई के लिए डिजिटल फुटेज और मोबाइल डेटा खंगाले जा रहे हैं, जिसमें से एक मैसेज ने घटना के पूरे एंगल को पलटकर रख दिया है.
पुलिस ने दोनों की शिनाख्त कर ली है. मृतक युवती का नाम रेखा है, जो नोएडा के थाना सेक्टर 58 क्षेत्र की रहने वाली थी. वहीं युवक सुमित दिल्ली के त्रिलोकपुरी का निवासी था. दोनों एक-दूसरे के प्रेमी थे. परिजनों ने शुक्रवार को ही दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस का मानना है कि वैलेंटाइन डे पर वे मिले और यह कदम उठाया. पुलिस ने जब दोनों के फोन की जांच की तो उसमें एक मैसेज मिला. मरने से पहले सुमित ने रेखा को एक आखिरी मैसेज किया था.
मैसेज में उसने कहा, ‘मैं सुमित मरने जा रहा हूं, उसकी जिम्मेदार रेखा है, क्योंकि उसने 15 साल साथ रहकर मुझसे वादा किया था कि वह मुझसे ही शादी करेगी. अब वह किसी और से शादी करने जा रही है. इसलिए मैं सुसाइड कर रहा हूं, क्योंकि रेखा ने मुझे धोखा दिया है… मैं सुसाइड कर रहा हूं.’
नोएडा पुलिस के अधिकारी हर पहलू से जांच कर रहे हैं. प्रेम प्रसंग में विवाद, परिवार का विरोध या अन्य कारण हो सकता है. फॉरेंसिक रिपोर्ट से गोली के एंगल स्पष्ट होंगे. थाना सेक्टर 39 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
Kal ka Panchang 26 March 2026: कल 31 मार्च 2026, मंगलवार का दिन है. हिंदू…
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की एक वीडियो वायरल हो…
Barkat Arora: बरकत अरोड़ा इंटरनेट की दुनिया में काफी मशहूर हैं. वह सोशल मीडिया पर…
CSK vs RR Match: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी में एक रोमांचक मुकाबले…
Rajasthan Board RBSE 12th Result 2026 Date & Time: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कल इस…
RBI New Rules: आरबीआई ने भविष्य के डिजिटल लेन-देन के लिए पेमेंट्स विजन 2028 मास्टर…