ओडिशा के पुरी जिले में फूल तोड़ने गई बच्ची का पैर फिसल गया, जिसके बाद बच्ची के हाथ में लोहे का सरिया घुस गया. बच्ची की AIIMS में सर्जरी की गई है.
फूल तोड़ने चढ़ी बच्ची का फिसल गया पैर, हाथ में घुसा लोहे का सरिया
Odisha News: ओडिशा के पुरी जिले में पूजा के लिए फूल तोड़ने गई एक बच्ची दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई. फूल तोड़ने के दौरान पैर फिसलने से वह लोहे की ग्रिल पर जा गिरी और ग्रिल का सरिया उसके हाथ में घुस गया.
इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया, जिन्होंने बेहद सावधानी के साथ बच्ची को रेस्क्यू किया. इसके बाद बच्ची को AIIMS ले जाया गया, जहां उसकी सर्जरी की गयी है.
यह हादसा डेलांग थाना क्षेत्र के जमुना गांव में हुआ. घायल बच्ची की पहचान सुप्रिया राय के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सुप्रिया खुदुरुकुनी पूजा के लिए फूल लेने गई थी. जिस स्थान पर फूल थे, वहां गेट बंद था. फूल तक पहुंचने के लिए बच्ची दीवार पर चढ़ी, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह लोहे की ग्रिल पर जा गिरी.
इस हादसे के बाद बच्ची दर्द से कराहने लगी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. ग्रामीणों की मदद से काफी सावधानी के साथ बच्ची को ग्रिल से बाहर निकाला गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए जटनी अस्पताल ले जाया गया. बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए AIIMS भुवनेश्वर रेफर कर दिया. AIIMS में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बच्ची के हाथ में फंसे लोहे के सरिए को बाहर निकाला. फिलहाल सुप्रिया का AIIMS भुवनेश्वर में इलाज चल रहा है.
Fatehpur dispute between two brothers: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जमीन और फसल के बंटवारे…
Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत A ने नेपाल…
Lakhimpur Kheri murder case: लखीमपुर खीरी के निषादनगर घोला गांव में 30 वर्षीय हरेंद्र की…
Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…
Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…
Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…