सैमसंग के 1 साल पुराने फ्रिज में आई खराबी, रिपेयरिंग के नाम पर 2500 रुपये ऐंठने के बावजूद 3 दिन में फ्रिज फिर ठप. 15 कॉल्स के बाद भी नहीं आया टेक्नीशियन, सोशल मीडिया पर फूटा यूजर का गुस्सा.
सैमसंग के महज 1 साल पुराने फ्रिज में आई खराबी
महंगे ब्रांड से सामान खरीदते वक्त ग्राहक सोचता है कि कम से कम सर्विस तो अच्छी मिलेगी, लेकिन सैमसंग ने एक यूजर का सारा भरोसा मिनटों मे खत्म कर दिया. महज एक साल में फ्रिज खराब हुआ, सर्विस सेंटर ने रिपेयर के नाम पर हजारों रुपये ऐंठ लिए और दावा किया कि खराबी ठीक हो गई है. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई, ठीक 3 दिन बाद फ्रिज फिर से खराब हो गई.
सोशल मीडिया पर आए दिन सैमसंग के प्रोडक्ट्स और उनकी आफ्टर-सेल्स सर्विस को लेकर शिकायतें आती रहती हैं. इसी बीच एक और ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक यूजर ने महज 1 साल पुराने फ्रिज की लगातार आ रही खराबी और सर्विस सेंटर के रवैये को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है.
सोशल मीडिया एक्स पर सातारकर नाम के एक यूजर ने अपनी आपबीती शेयर करते हुए सीधे सैमसंग इंडिया को टैग किया है. यूजर ने बताया कि उन्होंने करीब एक साल पहले ही सैमसंग का एक नया फ्रिज खरीदा था.
यूजर के मुताबिक, इस साल जून के महीने में फ्रिज में गैस लीकेज की समस्या सामने आई. शिकायत के बाद सैमसंग के ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर से टेक्नीशियन आया. सर्विस सेंटर ने इस खराबी को ठीक करने के नाम पर यूजर से 2,500 रुपये चार्ज किए और दावा किया कि प्रॉब्लम पूरी तरह सॉल्व हो चुकी है. सर्विस सेंटर के इस दावे की हवा महज 3 दिनों में ही निकल गई. रिपेयरिंग के ठीक तीसरे दिन फ्रिज में वही गैस लीकेज की दिक्कत दोबारा आ गई और फ्रिज ने काम करना बंद कर दिया.
मामला सिर्फ खराब फ्रिज तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि कस्टमर केयर के रवैये ने यूजर को और परेशान कर दिया. बार-बार चक्कर काटने को मजबूर: यूजर ने बताया कि जून से लेकर अब तक वे कस्टमर केयर पर लगातार शिकायत दर्ज करा चुके हैं. यूजर के मुताबिक, सिर्फ इसी महीने(अगस्त 2026) उन्होंने कंपनी को 10 से 15 बार कॉल किया. हर बार फोन पर यही जवाब मिलता रहा कि टेक्नीशियन भेजा जा रहा है, लेकिन आज तक कोई भी टेक्नीशियन फ्रिज देखने नहीं पहुंचा.
सोशल मीडिया पर फजीहत होते ही सैमसंग इंडिया (@SamsungIndia) नींद से जागा जरूर, लेकिन हर बार की तरह कंपनी ने यहां भी वही अपना घिसा-पिटा और रटा-रटाया पैंतरा आजमा दिया. यूजर को राहत देने या अपनी गलती मानने के बजाय कंपनी ने कमेंट सेक्शन में फॉर्मेलिटी निभाते हुए माफी मांगी और यूजर से उनकी कॉन्टैक्ट डिटेल्स DM (डायरेक्ट मैसेज) में भेजने को कह दिया. महीनों तक चक्कर कटवाने और 15-15 कॉल्स को अनसुना करने के बाद, सोशल मीडिया पर नाम खराब होता देख कंपनी अब ‘तुरंत जांच’ का लॉलीपॉप थमाकर खानापूर्ति करने में जुट गई है.
सैमसंग की खराब सर्विस का यह कोई अकेला मामला नहीं है. आए दिन सोशल मीडिया पर ग्राहक कंपनी की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं.
ऐसा ही एक मामला अमितांशु बाल का है. उन्होंने 20 अगस्त 2026 को अपने फ्रिज की रिपेयरिंग के लिए शिकायत दर्ज कराई थी (Request No. 4441053299). लेकिन हद तो तब हो गई जब घर पर कोई भी टेक्नीशियन आया ही नहीं और ऐप पर स्टेटस सीधे ‘Device Repaired’ दिखा दिया गया.
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…