Live TV
Search
Home > राज्य > Odisha: फूल तोड़ने चढ़ी बच्ची का फिसल गया पैर, हाथ में घुसा लोहे का सरिया; फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू, अब AIIMS में…

Odisha: फूल तोड़ने चढ़ी बच्ची का फिसल गया पैर, हाथ में घुसा लोहे का सरिया; फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू, अब AIIMS में…

ओडिशा के पुरी जिले में फूल तोड़ने गई बच्ची का पैर फिसल गया, जिसके बाद बच्ची के हाथ में लोहे का सरिया घुस गया. बच्ची की AIIMS में सर्जरी की गई है.

Written By:
Last Updated: 2026-08-31 16:42:23

Mobile Ads 1x1

Odisha News: ओडिशा के पुरी जिले में पूजा के लिए फूल तोड़ने गई एक बच्ची दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई. फूल तोड़ने के दौरान पैर फिसलने से वह लोहे की ग्रिल पर जा गिरी और ग्रिल का सरिया उसके हाथ में घुस गया. 

इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया, जिन्होंने बेहद सावधानी के साथ बच्ची को रेस्क्यू किया. इसके बाद बच्ची को AIIMS ले जाया गया, जहां उसकी सर्जरी की गयी है.

फूल तोड़ने में हुआ हादसा 

यह हादसा डेलांग थाना क्षेत्र के जमुना गांव में हुआ. घायल बच्ची की पहचान सुप्रिया राय के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सुप्रिया खुदुरुकुनी पूजा के लिए फूल लेने गई थी. जिस स्थान पर फूल थे, वहां गेट बंद था. फूल तक पहुंचने के लिए बच्ची दीवार पर चढ़ी, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह लोहे की ग्रिल पर जा गिरी.

फायर ब्रिगेड की टीम ने किया रेस्क्यू 

इस हादसे के बाद बच्ची दर्द से कराहने लगी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. ग्रामीणों की मदद से काफी सावधानी के साथ बच्ची को ग्रिल से बाहर निकाला गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए जटनी अस्पताल ले जाया गया. बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए AIIMS भुवनेश्वर रेफर कर दिया. AIIMS में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बच्ची के हाथ में फंसे लोहे के सरिए को बाहर निकाला. फिलहाल सुप्रिया का AIIMS भुवनेश्वर में इलाज चल रहा है.

Tags:

MORE NEWS