<

49 महिलाएं, 800 दिन और लाखों का गबन! लोन क्लोजर के नाम पर शातिर एजेंट लूटता रहा पैसे, ऐसे हुआ फ्रॉड का खुलासा

Bharat Finance Fraud: छत्तीसगढ़ के शहर पेंड्रा से एक फाइनेंशियल फ्रॉड का बड़ा मामला सामने आया है, जहां Bharat Financial Inclusion Limited के कलेक्शन एजेंट ने लाखों रुपये का गबन किया है. पुलिस ने एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. लेकिन सोचने वाली बात ये है कि एजेंट ने ऐसा काम क्यों किया और इस फ्रॉड का खुलासा कैसे हुआ?

Bharat Finance Fraud: कुछ ही समय पहले वित्तीय मामलों में हेर-फेर और फ्रॉड को लेकर एडवायजरी जारी हुई थी और लोगों को साइबर और बैंक फ्रॉड के प्रति सचेत किया गया था, लेकिन फिर भी छत्तीसगढ़ के एक एजेंट ने ऑर्गेनाइजेशन की नाक के नीचे से लाखों रुपये का गबन कर लिया. मामला ‘भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड’ की पेंड्रा शाखा का है, जहां कार्यरत एक कलेक्शन एजेंट ने कंपनी और दर्जनों महिला हितग्राहियों के  11.47 लाख रुपये का गबन कर लिया है. पुलिस ने आरोपी एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी का नाम चैत राम पटेल है जो चनाडोंगरी, जिला बिलासपुर का रहने वाला है. आरोपी एजेंट फरवरी 2022 से मई 2024 के बीच पेंड्रा शाखा में कलेक्शन एजेंट के पद पर कार्यरत था. आरोप हैं कि चैत राम पटेल ने 49 महिला हितग्राहियों से लोन की किस्त और लोन क्लोज के नाम पर कुल 11,47,883 रुपये की वसूली तो की, लेकिन पैसे को कंपनी के खाते में कभी जमा ही नहीं किया.

कैसे हुआ खुलासा?

फाइनेंशियल फ्रॉड का ये मामला तब सामने आया जब प्रभावित महिलाओं ने इस संबंध में कंपनी प्रबंधन को लिखित शिकायत दी. जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर शाखा प्रबंधन ने आरोपी से संपर्क किया. शुरुआत में उसने जल्द राशि जमा करने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में उसका मोबाइल फोन बंद हो गया और वह फरार हो गया.

मैनेजर ने की शिकायत

इस मामले में शाखा प्रबंधक बद्री दास मानिकपुरी ने थाना पेंड्रा में आपराधिक विश्वासघात और गबन से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करा है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है. जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST