<

Prayagraj: 4 साल की उम्र और आंखों में बड़े सपने, मात्र 21 मिनट में पार की यमुना नदी, नेशनल स्तर की तैराक बनना चाहती है सत्या

प्रयागराज में रहने वाली 4 साल की छोटी-सी बच्ची ने महज 21 मिनट 28 सेकंड में 900 मीटर लंबी यमुना को तैरकर पार कर लिया. सत्या बचपन से ही तैराकी का प्रशिक्षण ले रही हैं और भविष्य में राष्ट्रीय स्तर की तैराक बनना चाहती हैं.

Uttar Pradesh News: कहा जाता है कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती. ऐसा ही कुछ कारनामा कर दिखाया है प्रयागराज में रहने वाली 4 साल की एक छोटी-सी मासूम सत्या ने. इस छोटी-सी बच्ची ने महज 21 मिनट 28 सेकंड में 900 मीटर लंबी यमुना को तैरकर पार कर लिया.

हर कोई उनकी प्रतिभा देखकर दंग है. सत्या बचपन से ही तैराकी का प्रशिक्षण ले रही हैं और भविष्य में राष्ट्रीय स्तर की तैराक बनना चाहती हैं. उनकी इस काबिलियत को देखकर हर कोई उन्हें छोटा पैकेट बड़ा धमाका कह रहे हैं. 

कुछ ही मिनटों में पार की 900 मी. लंबी नदी

यमुना नदी जोकि गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी है, उसे इतनी कम उम्र में तैरकर पार करना आसान बात नहीं है. लेकिन सत्या ने 21 मिनट 28 सेकंड में 900 मीटर लंबी यमुना को तैरकर पार कर लिया. सत्या कहती है, “मुझे पानी से बिल्कुल भी डर नहीं लगता. तैरना मुझे बहुत पसंद है.” सत्या रोजाना लगभग 2 से 3 घंटे तक यमुना नदी में प्रैक्टिस करती है. इसके साथ ही वो पढ़ाई भी करती है. सत्या के माता-पिता भी अपनी बेटी को एक बेहतरीन तैराक बनाना चाहते हैं. मां शिवानी का सपना है कि उनकी बेटी एक दिन नेशनल स्तर की तैराक बने, इसलिए वे भी उसे पूरा सहयोग दे रही हैं.

यमुना नदी के बारे में

यमुना नदी लगभग 855 मील लंबी है. यह गंगा नदी की सबसे बड़ी और सबसे लंबी दाहिनी सहायक नदी है, जो उत्तराखंड के बंदरपुंछ शिखरों में स्थित यमुनात्री हिमनद से निकलती है और कई राज्यों से बहते हुए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (इलाहाबाद) में गंगा में मिल जाती है. यह नदी उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश से होकर बहती है. इसकी प्रमुख सहायक नदियां चंबल, बेतवा, केन और हिंडन हैं.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST

UP Crime: स्कूल कैंपस में खून से लथपथ मिले प्रिंसिपल और टीचर पत्नी, कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर; सामने आया चुनाव का एंगल!

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…

Last Updated: September 29, 2026 18:14:56 IST