<
Categories: क्रिकेट

Sahibzada Farhan: सिर्फ बुमराह ही नहीं…’, जसप्रीत को 3 छक्के जड़ने वाले फरहान ने इन 2 भारतीयों को बताया बेहतरीन!

Sahibzada Farhan Jasprit Bumrah Six Story: एशिया कप फाइनल में जसप्रीत बुमराह को 3 छक्के जड़ने वाले पाक बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने भारतीय गेंदबाजी पर बड़ा बयान दिया है. जानें बुमराह और स्पिनर्स पर क्या बोले फरहान.

 Sahibzada Farhan Jasprit Bumrah Six Story: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट की जंग हमेशा ही रोमांचक रही है. हाल के दिनों में भले ही टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा हो, लेकिन एशिया कप फाइनल एक ऐसा मौका था जब ‘मेन इन ग्रीन’ ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम पर अच्छा-खासा दबाव बना दिया था.

इस मैच में पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान ने एक ऐसा कारनामा किया जो अब तक कोई नहीं कर पाया था. फरहान टी20 इंटरनेशनल में भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के एक ओवर में तीन छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. पारी के दूसरे ओवर में उन्होंने बुमराह की स्लोअर डिलीवरी को भांप लिया और लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से शानदार छक्का जड़ा. बुमराह के खिलाफ फरहान का रिकॉर्ड काफी दिलचस्प है. उन्होंने बुमराह की 34 गेंदों पर 150 के स्ट्राइक रेट से 51 रन बनाए हैं, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल हैं. हालांकि, अंत में तिलक वर्मा की शानदार पारी की बदौलत भारत ने 147 रनों का लक्ष्य 19.4 ओवर में हासिल कर एशिया कप अपने नाम कर लिया.

बुमराह के साथ अपनी जंग पर क्या बोले फरहान?

हाल ही में ESPNCricinfo से बात करते हुए फरहान ने बुमराह के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, ‘अगर बुमराह की बात करें, तो उस भारतीय टीम में सिर्फ वही अकेले नहीं थे. अक्षर पटेल और कुलदीप यादव जैसे सभी गेंदबाज बेहतरीन थे. लेकिन हां, मैंने बुमराह के खिलाफ शुरुआत की. जब आप किसी इतने बड़े खिलाड़ी को छक्का मारते हैं, तो एक खिलाड़ी के तौर पर आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ जाता है.’

फरहान ने आगे कहा, ‘शुरुआत में बुमराह ने मुझे काफी परेशान किया. वह स्लोअर बॉल, यॉर्कर और बाउंसर का बेहतरीन इस्तेमाल कर रहे थे. उनकी गेंद स्विंग भी होती है. जाहिर है उन्हें खेलना बहुत मुश्किल है इसलिए आपको अपना रास्ता खुद ढूंढना पड़ता है. मुझे लगता है कि जब आप उनका सामना करने वाला फेज पार कर लेते हैं, तो बाकी गेंदबाज आपको थोड़े आसान लगने लगते हैं.’

विवादास्पद जश्न पर मचा था बवाल

इसी मैच में अर्धशतक पूरा करने के बाद फरहान ने एक विवादित इशारा किया था जिसकी काफी चर्चा हुई. उन्होंने अपने बल्ले से ‘AK-47 राइफल’ चलाने की नकल करते हुए जश्न मनाया था. उनके इस अजीबोगरीब अंदाज से भारतीय फैंस काफी नाराज हुए और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया. बाद में मैच रेफरी ने इस व्यवहार के लिए फरहान को कड़ी फटकार भी लगाई थी.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST

UP Crime: स्कूल कैंपस में खून से लथपथ मिले प्रिंसिपल और टीचर पत्नी, कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर; सामने आया चुनाव का एंगल!

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…

Last Updated: September 29, 2026 18:14:56 IST