Punjab Government: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इस खास मौके पंजाब सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है. मान सरकार ने रविवार को अपना बजट 2026-27 पेश किया. पंजाब में महिलाओं के लिए एक बहुत बड़ी घोषणा करते हुए भगवंत सरकार ने आर्थिक सहायता योजना का ऐलान किया है. ‘मावा-धीआ सत्कार योजना’ के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की राशि दी जाएगी, जबकि अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1500 हर महिने दिए जाएंगे.
महिलाओं के लिए मुफ्त होगा बस का किराया, 600 करोड़ रुपये का बजट पेश
पंजाब में महिलाओं के लिए मुफ्त बस सफर जारी रहेगा. वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस के बेड़े में 1,279 नई बसें शामिल. महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा के अलावा, सरकार राज्य में सार्वजनिक परिवहन की पहुंच को और आगे बढ़ाने पर भी विचार कर रही है. विशेष रूप से अविकसित क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले मार्गों पर ऐसा किया जा रहा है. आज के समय में 2,267 बसें परिचालन में हैं और 1,279 नई बसें जोड़ेगी.
हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली देने की योजना जारी रहेगी
सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली देने की योजना जारी रहेगी. इसके लिए 7,614 करोड़ का बजट पेश किया है. उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नई औद्योगिक नीति तैयार की जाएगी और इसमें 250 करोड़ का प्रावधान किया गया है.
शिक्षा क्षेत्र में आधुनिकता पर फोकस
शिक्षा सुधार के मामले में पंजाब सरकार के एजेंडे में सबसे ऊपर है. बजट में शिक्षा विभाग के लिए 19,279 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है. सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में बुनियादी ढांचे में सुधार किए हैं, उन्हें अब अगले स्तर पर ले जाया जाएगा. सरकारी स्कूलों में नए क्लासरूम, डेस्क व सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के लिए भारी राशि आवंटित की गई है.
पंजाब में AAP की सरकार से जुड़ी खबर के मुख्य बिंदु
- हर महीने महिलाओं को 1000 रु देगी मान सरकार
- SC वर्ग की महिलाओं को 1500 देगी मान सरकार
- अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने चुनाव से पहले दी थी गारंटी
- अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान द्वारा चुनाव में दी गई सारी गारंटी पूरी की- AAP
- मुख्यमंत्री मावा-धीआ सत्कार योजना’ के अंतर्गत दी जाएगी महिलाओं को राशि