<
Categories: पंजाब

‘बाय-बाय’ कहकर पिता ने धकेला नहर में! 2 महीने बाद जिंदा लौटी लड़की ने सुनाई रोंगटे खड़े कर देने वाली दास्तां

एक किशोरी रात के अंधेरे में नहर से निकलने के बाद डरी हुई है. उसने अपने पिता को जेल से छुड़ाने की बात कही है और बताया कि उसकी तीन बहनें हैं जिनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है. उसने परिवार से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा मांगी है. हत्या के आरोप में पति के गिरफ्तार होने के बाद पत्नी बेटियों समेत दूसरे शहर चली गई है.

Punjab News: फिरोजपुर में 30 सितंबर को एक आदमी ने अपनी बेटी के हाथ पैर बांधकर उसे नहर में धकेल दिया था. जब इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. अब 68 दिन बाद बेटी अपने पिता की रिहाई की मांग करते हुए सामने आई है और कहा है कि वह जिंदा  है. एक वीडियो में उसने पुलिस से अपील की कि उसके पिता को रिहा कर दिया जाए. जो उसकी हत्या के आरोप में जेल में हैं, क्योंकि वह जिंदा है. उसने यह भी बताया कि पानी में धकेले जाने के बाद वह कैसे बच पाई.

नाबालिग लड़की ने बताया कि उसके पिता सुरजीत सिंह जो हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रहने वाले हैं, ने उसे नहर में धकेल दिया था. वह पानी के अंदर चली गई. अचानक उसके हाथ खुल गए, और वह सतह पर आ गई है. फिर उसने किसी तरह एक धातु की चीज को पकड़ा और उसका सहारा लेकर वह किसी तरह नहर के किनारे तक पहुंची और घास पकड़कर खुद को बाहर निकाला. फिर दो युवकों और एक महिला ने उसे लिफ्ट दी है.

अपने पिता को बरी करने की मांग करते हुए, उसने अपनी मां पर आरोप लगाए।

उसने कहा कि उसकी मां के कहने पर उसके पिता ने उसके हाथ-पैर बांधकर उसे नहर में धकेल दिया था. उसने कहा कि उसकी मां भी उतनी ही दोषी है जितना कि उसके पिता है. हालांकि वह चाहती है कि उन दोनों को हत्या के आरोपों से बरी कर दिया जाए.

बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी: पुलिस

इस मामले में फिरोजपुर के एसएसपी भूपिंदर सिंह ने कहा कि यह बहुत अच्छी खबर है कि बच्ची सुरक्षित मिल गई है. जब उसके पिता ने उसे नहर में धकेला तो बहते समय उसका हाथ किनारे से छू गया है. जिससे वह खुद को बाहर निकाल पाई है. बाहर निकलने के बाद आस-पास कोई नहीं था. कुछ दूर चलने के बाद उसने किसी से मदद मांगी की है. लड़की नाबालिग है. उसके अनुसार वह यह नहीं बताना चाहती कि वह पिछले दो महीनों से कहां छिपी थी क्योंकि इसमें कोई रिश्तेदार या जान-पहचान वाला शामिल हो सकता है, और उसे अपनी जान का डर है.

उन्होंने आगे बताया कि पुलिस कोर्ट में लड़की का बयान रिकॉर्ड कर रही है. उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. शुरू में पिता ने खुद वीडियो बनाया था, और उस वीडियो के आधार पर उसके खिलाफ सेक्शन 302 (हत्या) के तहत केस दर्ज किया गया था. हालांकि अब जब लड़की जिंदा मिल गई है, तो उसके बयानों के आधार पर सही आरोप लगाए जाएंगे, और उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Share
Published by
Mohammad Nematullah

Recent Posts

Vaidhriti Yoga 2026 Effects: वैधृति योग 2026 का खतरनाक असर! इन राशियों के जीवन में आएगा तूफान,जानें आसान उपाय

Vaidhriti Yoga 2026 Effects:14 अप्रैल, 2026 को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेगा, जिससे 'वैधृति…

Last Updated: April 10, 2026 11:53:05 IST

प्रेमिका के पीठ पीछे बॉयफ्रेंड कर रहा था कांड, युवती ने पकड़ा रंगे हाथ, फिर चढ़ बैठी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की अपने…

Last Updated: April 10, 2026 11:34:45 IST

Viral Video: जहां जाएंगे भसड़ मचाएंगे! नेपाल की सड़क पर भारतीय शख्स ने थूका गुटखा; करा ली बेइज्जती

Nepal Viral Video: भारत से हजारों लोग विदेश तक यात्रा करने जाता हैं. वहीं वहां…

Last Updated: April 10, 2026 11:32:33 IST

सूरत में गूंजेगा नवकार मंत्र का महामंत्र: 9 अप्रैल को होगा विश्व शांति का महाजाप

108 देशों में 10 करोड़ लोगों की भागीदारी का लक्ष्य, JITO सूरत द्वारा इंडोर स्टेडियम…

Last Updated: April 10, 2026 11:22:23 IST

शाबाशी देकर सीने से लगाया… मुकुल चौधरी की पारी देख भावुक हुए संजीव गोयनका, वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने केकेआर के खिलाफ…

Last Updated: April 10, 2026 11:21:57 IST

Raaka Movie Meaning: क्या है ‘राका’ का मतलब? ये बात सोचकर अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की फिल्म को मिला ऐसा नाम

Meaning Of Raaka Movie: अल्लू अर्जुन एक बार फिर अपनी शानदार फिल्म लेकर आ रहे…

Last Updated: April 10, 2026 11:15:02 IST