Bigg Boss 19 Contestant Tanya Mittal: बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट और थर्ड रनरअप तान्या मित्तल आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं, इस शो से उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बनाई है. हाल ही में तान्या मित्तल ने अपने करियर को लेकर बयान दिया है और एक्टिंग को लेकर बात की है.
Bigg Boss 19 Contestant Tanya Mittal: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल, सलामान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 19 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट रही हैं. उन्होंने शो में अपने अनोखे बयानो को लेकर हमेशा ध्यान अपनी ओर खिंचा है. किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि तान्या मित्तल शो बिग बॉस 19 के टॉप फाइव कंटेस्टेंट में शामिल हो होंगी और थर्ड रनरअप रहेंगी. वहीं अब शो से बाहर आने के बाद तान्या मित्तल ने अपने ट्रोलर्स को मुहतोड़ जवाब दिया है. इसके अलावा तान्या मित्तल अपने करियर को लेकर बयान दिया है और एक्टिंग को लेकर बात की है.
बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) से बाहर आने बाद तान्या मित्तल (Tanya Mittal) ने उन्हें ‘फेक’ कहने वालों और ट्रोल करने वाले लोगों को जवाब दिया औक कहां कि उन्हें उन्हें लोगों की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है. एक इंटरव्यू में तान्या ने अपने एक्टिंग करियर को लेकर भी बात की है. दरअसल, एकता कपूर ने तान्या मित्तल को एक शो ऑफर किया था. इस पर आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में तान्या मित्तल (Tanya Mittal Interview) ने कहा- एकता कपूर में मुझे कहा था कि मेरा राहू बहुत अच्छा चल रहा है. ऐसे में जो फिल्में और प्रोजेक्ट मुझे मिलेंहे, उन्हें मैं जरूर करूंगी. मुझे लगता है कि मेरा आगे करियर अच्छा होने वाला है. सलमान खान (Salman Khan) ने भी तान्या को शो में काफी रोस्ट किया है- इस पर एंटरप्रेन्योर तान्या मित्तल ने कहा कि अगर सलमान खान उन्हें रोस्ट नहीं करते, तो वो शो में सर्वाइव नहीं कर पाती. उन्होंने हमेशा मुझे ताकत दी है . अगर ऐसा नहीं होता, तो मैं आज भीरो ही रही होती.
सलामान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) की जर्नी को लेकर भी तान्या मित्तल ने इंटरव्यू (Tanya Mittal Interview) में काफी बात की- उन्होंने कहा- “घर के अंदर मेरी खूब रोस्टिंग हुई और मीडिया ने मुझ पर खूब प्यार बरसाया. मैं उसका अनुभव करने के लिए उत्सुक हूं, ऐसे मुझे दर्शकों का प्यार देखने को मिल, क्योंकि मैं अभी-अभी घर के बाहर आई हूं. मुझे समझने के लिए थोड़ा समय दीजिए कि मुझे बाहर कितना प्यार मिला है. मैं अपने बिग बॉस के सफर को सीखने का दौर कहूंगी. तान्या मित्तल ने बात चीत में आगे कहा- ‘जब मैं बिग बॉस के घर में गई थी, तब मैं सीधी-साधी और चुपचाप रहने वाली संस्कारी लड़की थी और छोटी-छोटी बातों पर रो देती थी, लेकिन फिर भी मैं बिग बॉस में चिल्लम-चिल्ली और गाली देने वाले लोगों के बीच रही. पहले मुझे (Tanya Mittal) इन सब बातों का बेहद फर्क पड़ता था, लेकिन बाद में मैने सब नजरअंदाज करना शुरू कर दिया. शो में लड़ाई भी की और कुछ लोगों से दोस्ती भी हुई. ये सब मैंने बिग बॉस में सीखा
Deepika Padukone Daughter Name: हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की दूसरी बेटी…
Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा में दशहरे के दिन एक परिवार की खुशियां छिन…
वर्ल्ड रिकॉर्ड वाले डांडिया नवरात्रि में गुरु-आचार्य, मेयर, अधिकारियों और भाजपा के गुजरात संगठन महामंत्री…
Shiva Sharma Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के बाद से उसकी कथित…
JNU Students Hunger Strike: JNU में पिछले 17 दिनों से चल रही छात्रों की भूख…
Delhi Cockroach Effigy: दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे से पहले रावण के पुतले के साथ…