Live TV
Search
Home > राज्य > पंजाब > हरभजन सिंह के घर की दीवार पर लिखा ‘पंजाब का गद्दार’, काली पट्टी बांध AAP ने किया बवाल! सीएम मान ने दलबदलुओं पर साधा निशाना

हरभजन सिंह के घर की दीवार पर लिखा ‘पंजाब का गद्दार’, काली पट्टी बांध AAP ने किया बवाल! सीएम मान ने दलबदलुओं पर साधा निशाना

पंजाब में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद AAP से बीजेपी में चले गए, जिसके बाद सियासी तूफान तेज हो गया. किसी ने हरभजन सिंह के घर के बाहर 'पंजाब का गद्दार' लिखकर उनका विरोध किया है.

Written By:
Last Updated: April 25, 2026 18:45:36 IST

Mobile Ads 1x1

Harbhajan Singh: पंजाब में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने से लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है. पूर्व क्रिकेटर और सांसद हरभजन सिंह के आवास के बाहर दीवारों पर काले रंग से पंजाब का गद्दार लिख दिया. वहीं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया. वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दल बदल कर बीजेपी में शामिल होने वाले लोगों को गद्दार बताया. उन्होंने कहा कि उन्होंने बीजेपी के डर, लालच और दबाव के कारण पार्टी तोड़ने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं ने केवल आम आदमी पार्टी ही नहीं छोड़ी, बल्कि पंजाब के लोगों का विश्वास तोड़ा है.

हरभजन सिंह के घर पर लिखा गद्दार

पूर्व क्रिकेटर और सांसद हरभजन सिंह के घर के बाहर गद्दार लिखे होने की वीडियो भी सामने आई है.  इसमें कुछ लोग काले रंग के स्प्रे से दीवारों पर गद्दार लिखते नज़र आ रहे हैं. पुलिस भी वहीं पर खड़ी होती है, लेकिन वे उन्हें हटाने की कोशिश नहीं करते. 

‘राजनीतिक जमीन न होने के कारण दलबदल’

वहीं सीएम भगवंत मान ने आरोप लगाया कि पंजाब में बीजेपी के पास राजनीतिक जमीन न होने के कारण वे दलबदल करा रही है. इसके लिए वे डर, लालच और दबाव की रणनीति अपना रहे हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी को पंजाब और पंजाबियों से दिक्कत है. जो भी चीज पंजाब को खुशी और सहायता देती है, वो उसे ही बिगाड़ने में लग जाते हैं. उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि पंजाब में जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी, तब केंद्र ने राज्य के ग्रामीण विकास के लिए मिलने वाली धनराशि रोक दी थी.

‘क्षेत्रीय दलों को कमजोर कर रही बीजेपी’

उन्होंने कहा कि बीजेपी पूरे देश में यही तरीका अपना रही है और क्षेत्रीय दलों को कमजोर कर रही है. वे पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे जैसी तमाम पार्टियों को निशाना बने रहे हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी जिस पार्टी से गठबंधन करती है, उसे ही निगल लेती है. बीजेपी के पास भरोसेमंद नेतृत्व नहीं है, जिसके कारण वे दूसरी पार्टियों को तोड़ने की कोशिश करते रहते हैं.

MORE NEWS