<
Categories: पंजाब

Watch Video: वर्दी पर लगा एक सितारा… और रो पड़ा पूरा परिवार! SI बने चरणजीत सिंह का VIDEO देख भावुक हो जाएंगे आप!

Watch Video: अमृतसर में ASI से SI बने चरणजीत सिंह का पत्नी और बेटियों ने देर रात घर लौटने पर केक काटकर स्वागत किया. परिवार के इस भावुक सरप्राइज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Watch Video: अमृतसर में ASI से SI बने चरणजीत सिंह का परिवार ने खास अंदाज में किया स्वागत. ड्यूटी खत्म कर देर रात घर पहुंचे पिता के लिए पत्नी और दोनों बेटियों ने केक काटने की तैयारी की थी. परिवार के इस खूबसूरत सरप्राइज का वीडियो अब सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है. 

ASI से बने SI

किसी की मेहनत जब कामयाबी में बदलती है, तो सबसे ज्यादा खुशी उस परिवार को होती है, जिसने हर कदम पर उसका साथ दिया हो. ऐसा ही एक भावुक नजारा पंजाब के अमृतसर में देखने को मिला. यहां पुलिस विभाग में ASI के पद पर तैनात चरणजीत सिंह को प्रमोशन मिला और वह अब सब-इंस्पेक्टर (SI) बन गए हैं. उनकी इस उपलब्धि पर परिवार ने कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर किसी की भी आंखें नम हो सकती हैं.

देर रात घर पहुंचे तो मिला खूबसूरत सरप्राइज

चरणजीत सिंह रोज की तरह अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद देर रात घर लौटे थे. उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि घर पर पत्नी और दोनों बेटियां उनके लिए खास सरप्राइज तैयार करके बैठी हैं. जैसे ही वह घर पहुंचे, परिवार ने उनका प्यार और उत्साह के साथ स्वागत किया. दरअसल, ASI से SI बनने की खुशी में पत्नी और बेटियों ने केक काटने की तैयारी की थी. परिवार चाहता था कि उनकी इस बड़ी उपलब्धि को यादगार बनाया जाए. इसके बाद सभी ने मिलकर केक काटा और इस खास पल का जश्न मनाया.

बेटियों के चेहरे पर दिखा पिता की कामयाबी का गर्व

इस दौरान दोनों बेटियों के चेहरे की खुशी देखने लायक थी. पिता की वर्दी पर एक नया सितारा लगना उनके लिए किसी बड़े उत्सव से कम नहीं था. पत्नी और बेटियों का यह प्यार देखकर साफ नजर आया कि चरणजीत सिंह की इस सफलता में परिवार की खुशियां भी जुड़ी हुई हैं.

CCTV में कैद हुआ भावुक पल

परिवार के जश्न का यह पूरा नजारा घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया. अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. लोग चरणजीत सिंह को प्रमोशन की बधाई दे रहे हैं और परिवार के इस प्यारे अंदाज की तारीफ कर रहे हैं. यह वीडियो एक खूबसूरत संदेश भी देता है कि वर्दी पर लगा सितारा भले ही एक अधिकारी की मेहनत का सम्मान हो, लेकिन उस सितारे की चमक पूरे परिवार की आंखों में दिखाई देती है.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

सोना महंगा, फिर भी धनतेरस पर टूट पड़े खरीदार! 1 लाख करोड़ के कारोबार की उम्मीद

धनतेरस पर देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार का अनुमान है. महंगे…

Last Updated: November 6, 2026 11:57:09 IST

Dhanteras 2026: धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त, लक्ष्मी-कुबेर पूजा और यम दीपदान का समय जानें

Dhanteras 2026 Shubh Muhurat: जानें सोना-चांदी खरीदने का शुभ समय, लक्ष्मी-कुबेर पूजा मुहूर्त, यम दीपदान…

Last Updated: November 6, 2026 11:50:37 IST

दिवाली शॉपिंग का बहाना…मन में थी घिनौनी साजिश! छात्रा के साथ हैवानियत, हालत बिगड़ी तो खुद अस्पताल लेकर भागा टीचर

Varanasi Rape Case: वाराणसी में टीचर अभिषेक तिवारी ने शॉपिंग के बहाने छात्रा को कमरे…

Last Updated: November 6, 2026 11:45:59 IST

IND vs NZ 2nd ODI Weather: वेलिंग्टन में बारिश का खतरा, क्या रद्द हो जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का मुकाबला?

IND vs NZ 2nd ODI Weather Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे 7…

Last Updated: November 6, 2026 11:37:35 IST

न्यूजीलैंड में प्यार चढ़ा परवान, राजाओं के गढ़ में हुए सात फेरे; फ्रांस से पहुंची बारात ने लूटी महफिल

French Groom Weds In Rajasthan: राजस्थान के संगरिया की दिव्या ज्योति को न्यूजीलैंड में फ्रांस…

Last Updated: November 6, 2026 11:20:21 IST